फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड में CBI जांच में भी आएगी परेशानी, बिना सबूत कैसे होगी पड़ताल

Wed, 20 Sep 2017 10:01 AM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 20 Sep 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case: cbi could face problem in probe as
ryan school - फोटो : अमर उजाला
भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की हत्या की जांच अब सीबीआई को सौंप दी गई है, लेकिन सीबीआई को भी जांच में कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। (सभी फोटोः सुदर्शन/अमर उजाला)
pradyuman thakur murder case: cbi could face problem in probe as
ryan school - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की उलझी गुत्थी को सुलझाने में सीबीआई को नए सिरे से जांच करना होगी। पुलिस की थ्योरी से इतर नए एंगल पर जांच करना सीबीआई के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। सबसे बड़ी चुनौती सीबीआई के लिए हत्या का मकसद तलाशना होगा। पुलिस जांच में अब तक प्रद्युम्न की हत्या का मकसद साफ नहीं हुआ है।

pradyuman thakur murder case: cbi could face problem in probe as
ryan school - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न की हत्या के एक सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सीबीआई जांच की घोषणा की थी। मामला सीबीआई तक पहुंचने में करीब एक सप्ताह का और समय लगेगा। दो हफ्ते से अधिक समय बीतने के बाद कई सबूत नष्ट होने का खतरा है। इससे मौका-ए-वारदात पर सीबीआई को अधिक कुछ नहीं मिलेगा। ऐसे में पुलिस द्वारा दिए गए सबूत के आधार पर ही सीबीआई को शुरुआती दौर में आगे बढ़ना होगा। हालांकि सीबीआई जांच शुरू होने के बाद मुख्य आरोपी अशोक, स्कूल के दो गिरफ्तार स्टाफ फ्रांसिस थॉमस, जेयस थॉमस, अन्य शिक्षकों, स्कूल से निकाले गए गार्ड, माली हरपाल, बस ड्राइवर और पूर्व प्रिंसिपल समेत अन्य से नए सिरे से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
pradyuman thakur murder case: cbi could face problem in probe as
ryan school - फोटो : अमर उजाला

प्रद्युम्न की हत्या में एक नहीं बल्कि कई सवाल ऐसे हैं जिनका पुलिस अब तक जवाब नहीं ढूंढ पाई है। प्रद्युम्न के परिजन बार-बार यह कह रहे हैं कि जरूर प्रद्युम्न ने कुछ ऐसा देख लिया था, जिसका भेद खुलने का डर था और उसकी हत्या कर दी गई। सीबीआई के लिए यह भी चुनौती है कि आखिर मासूम प्रद्युम्न ने क्या देख लिया था? 

विज्ञापन
pradyuman thakur murder case: cbi could face problem in probe as
ryan school - फोटो : अमर उजाला

इन सवालों का जवाब ढूंढ़ना बनेगा चुनौती
-प्रद्युम्न की हत्या की सूचना वरुण ठाकुर को उसे स्कूल के गेट पर छोड़ने के 15 मिनट बाद मिली। ऐसे में करीब 5 मिनट के भीतर हत्या हो गई। आखिर इतने कम समय में मासूम को क्यों मारा गया होगा?
-स्कूल में आने के बाद प्रद्युम्न सीधे टॉयलेट क्यों गया? जब वह टॉयलेट गया तो पीठ पर बैग क्यों था। यह सवाल और भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रद्युम्न कक्षा से केवल 27 कदम ही दूर था। और वह चाहता तो अपना बैग कक्षा में रखकर जा सकता था।
-पुलिस के मुताबिक प्रद्युम्न की हत्या टॉयलेट में बस कंडक्टर अशोक ने की थी। अशोक जब कुकर्म करने में फेल हो गया तो गला रेतकर हत्या कर दी। यह बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खारिज कर दी है। तो सवाल उठता है कि अशोक ने प्रद्युम्न को क्यों मारा? अशोक ने प्रद्युम्न को नहीं मारा तो किसने मासूम की हत्या की।
-पुलिस का दावा है कि कंडक्टर अशोक टॉयलेट में कुछ गलत काम कर रहा था, तो ऐसे में उसने टॉयलेट का दरवाजा भीतर से बंद किया होगा।  ऐसे में बच्चे ने क्या देख लिया, जिसके कारण हत्या हो गई। टॉयलेट में सुबह-सुबह जब बच्चों के आने जाने का समय है, तो आरोपी अशोक टॉयलेट का दरवाजा खोलकर उसमें कोई गलत काम क्यों करेगा?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed