फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रद्युम्न हत्याकांड: तीन सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल देखेंगी रायन इंटरनेशनल स्कूल का काम

Thu, 28 Sep 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 28 Sep 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
Principal of three government schools will see Ryan International School work
ryan school - फोटो : अमर उजाला

भोंडसी के रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न की हत्या के बाद अब प्रशासन स्कूल की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर करने में जुटा हुआ है। स्कूल के अपने अधीन लेने के बाद प्रशासक के तौर पर नियुक्त उपायुक्त विनय प्रताप स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। हर दिन स्कूल की सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है।


 

Principal of three government schools will see Ryan International School work
demo pic
जिला शिक्षा अधिकारी नीलम भंडारी और खंड शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी व जिला शिक्षा विभाग के सेक्शन ऑफिसर की बनी टीम रोजाना स्कूल का दौरा कर जिला उपायुक्त को रिपोर्ट सौंपेगी।उपायुक्त की ओर से तीन अलग-अलग सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल को रायन इंटरनेशनल स्कूल की प्रशासनिक काम देखने का जिम्मा सौंपा गया है।

 
Principal of three government schools will see Ryan International School work
pradyuman murder case
हर प्रिंसिपल दो दिन स्कूल में बैठकर वहां की स्थिति और कामकाज को संभालेंगी। सोमवार और मंगलवार को भोंडसी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अंशु सिंगला, बुधवार व बृहस्पतिवार को अभयपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल रेखा मलिक और बादशाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल अनुराधा शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Principal of three government schools will see Ryan International School work
pradyuman murder case - फोटो : अमर उजाला
टीम की सदस्य व खंड शिक्षा अधिकारी रितु चौधरी का कहना है कि रायन इंटरनेशनल स्कूल की खामियों को दूर कर लिया गया है। अब अभिभावकों ने भी अपने बच्चों को स्कूल भेजना शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे बच्चों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को करीब 950 विद्यार्थी स्कूल आए थे। हर दिन वहां जाकर सभी सुरक्षा पहलुओं और स्थिति के बारे में रिपोर्ट ली जा रही है। जो भी खामियां थी, उसे दूर कर लिया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed