{"_id":"5ae6ce0b4f1c1b3b0a8b7447","slug":"seven-cars-collided-with-each-other-at-noida-greater-noida-expressway","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: कुत्ते की जान बचाने के लिए लगाया था ब्रेक, एक के बाद एक सात कारों में हुई टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pics: कुत्ते की जान बचाने के लिए लगाया था ब्रेक, एक के बाद एक सात कारों में हुई टक्कर
Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
noida-greater noida expressway accident
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर एडवांट बिल्डिंग के सामने एक कुत्ते को बचाने के लिए कार चालक ने अचानक ब्रेेक ले लिया। इससे उसके पीछे एक के बाद एक कारें आपस में टकराती चली गईं और सात वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
2 of 4
noida greater noida expressway accident
- फोटो : लाल सिंह
इस दौरान तीन लोगों को मामूली चोटें भी आई हैं और गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। टक्कर के बाद 4 कारें चलने की स्थिति में नहीं थीं। वहीं, हादसे के बाद करीब एक घंटे तक जाम लग गया रहा। यातायात निरीक्षक लायक सिंह ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 3 बजे ग्रेनो से नोएडा की ओर से वाहन अपनी रफ्तार से दौड़ रहे थे।
3 of 4
noida greater noida expressway accident
- फोटो : लाल सिंह
एडवांट कंपनी के सामने जब कार पहुंची तो उसके सामने एक कुत्ता आ गया। जिसे बचाने के लिए कार चालक ने ब्रेक लिया। इसके बाद क्विड, आई-10-ग्रांड, मर्सडीज बेंज के अलावा ब्रेजा आदि कारें आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
noida greater noida expressway accident
- फोटो : लाल सिंह
इस हादसे में तीन लोगों को मामूली चोट आई। जबकि उनकी कार बाह्य रूप से क्षतिग्रस्त हुई थी। वह कारों को लेकर दिल्ली चले गए। वहीं, जो कारें चलने की स्थिति में नहीं थीं वह रोड पर खड़ी हो गई। जिससे जाम लग गया। क्रेन बुलवाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया। उसके अलावा सर्विस लेन से वाहनों को निकालकर यातायात को सुचारु किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।