फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरे भाई-बहन, एक सवाल से मिस्ट्री बन सकती है मौत

Mon, 02 Apr 2018 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Apr 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
siblings fall in water tank to death in delhi, relatives suspect something wrong in death
siblings death - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर बेरी इलाके के असोला गांव में खेलते-खेलते पड़ोसी के घर में बनी पानी की हौदी में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। लेकिन इनकी मौत पर एक सवाल भारी पड़ रहा है जो इसे मिस्ट्री बना सकता है। (सभी फोटोः अमर उजाला)

siblings fall in water tank to death in delhi, relatives suspect something wrong in death
siblings death - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चों की पहचान प्रतीक (2) और सृष्टि (3) के रूप में हुई है। दोनों मकान संख्या-204, असोला गांव में रहते थे। परिवार में बच्चों के पिता बबलू गोस्वामी, मां और तीन माह का एक भाई है। शनिवार को दोनों भाई-बहन रोजाना की तरह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित पड़ोसी के घर में खेलने गए थे। इस घर में और भी बच्चे हैं, जिनके साथ प्रतीक और सृष्टि हमेशा खेलते थे। 

siblings fall in water tank to death in delhi, relatives suspect something wrong in death
siblings death - फोटो : अमर उजाला

घटना वाले घर में कई परिवार किराये पर रहते हैं और इसी घर में बबलू भी पहले अपने परिवार के साथ रहता था। कुछ समय पहले ही बबलू परिवार के साथ दूसरे घर में रहने पहुंचा था। इस घर में शौचालय और स्नानगृह के पास पानी की हौदी बनाई गई है। इस हौदी के पानी का प्रयोग यहां रहने वाले परिवार शौचालय और स्नानगृह में करते हैं। हौदी करीब पांच फीट गहरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
siblings fall in water tank to death in delhi, relatives suspect something wrong in death
siblings death - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को प्रतीक और सृष्टि जब इस घर में खेल रहे थे, तभी अचानक खेलते-खलते करीब साढे़ तीन फीट पानी भरे हौदी में गिर गए, लेकिन किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। कुछ देर बाद इसी घर में रहने वाली सुनैना ने बच्चों को पानी में डूबा देखा और उन्हें पानी से बाहर निकालकर घटना की सूचना पुलिस और बच्चों के माता-पिता को दी। दोनों बच्चों को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस दोनों बच्चों की मौत को हादसा मान रही है। बहरहाल पुलिस ने मकान मालिक ओम प्रकाश उर्फ पप्पू के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
siblings fall in water tank to death in delhi, relatives suspect something wrong in death
siblings death - फोटो : अमर उजाला

पांच फीट की ऊंचाई पर चढ़ने पर सवाल 
पांच फीट गहरे हौदी में डूबकर मासूम भाई-बहन की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। मासूम बच्चे इतनी ऊंचाई पर कैसे चढ़े और अगर चढ़े भी तो दोनों भाई-बहन ही पानी में कैसे गिरे। बच्चों की मौत पर पीड़ित परिवार ने सवाल उठाए हैं कि उनके ही बच्चे हादसे का शिकार कैसे हुए। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है किसी ने उनके बच्चों को पानी में गिराया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed