फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेंद्र नागर के बाद कुछ और बड़े नेता होंगे बीजेपी में शामिल, पढ़ें क्यों सपा और बसपा से है नाराजगी?

Sun, 11 Aug 2019 10:58 AM IST
शाहरुख खान एसएस अवस्थी, अमर उजाला, नोएडा
एसएस अवस्थी, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 11 Aug 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Some big leaders of Samajwadi Party can join BJP
भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र सिंह नागर - फोटो : सोशल मीडिया
सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रहे सुरेंद्र नागर के भाजपा में शामिल होने से राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। विशेषकर गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। जल्द ही सपा के कुछ और बड़े नेता भाजपा में जा सकते हैं, इसकी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि क्षेत्रीय सपा की राजनीति में नेताओं की कमी हो गई हो गई, यही हाल बसपा का भी होता जा रहा है। भाजपा खुश है कि उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक नया गुर्जर बिरादरी का नेता मिल गया है।


यह भी पढ़ें: 'घर' में ही रही कमान, सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं
 
Some big leaders of Samajwadi Party can join BJP
भाजपा में शामिल हुए सुरेंद्र सिंह नागर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सुरेंद्र सिंह गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर में गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता माने जाते हैं। 2009 में भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा को हराकर गौतमबुद्धनगर लोकसभा के पहले बसपा से सांसद रह चुके हैं। इसके बाद दो साल पहले सपा में शामिल होकर राज्यसभा सांसद बन गए। सबसे बड़ी बात यह रही कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के काफी करीबी रहे, लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान ही उनका सपा से मोहभंग हो गया था। नागर ने बताया कि भाजपा सरकार बनते ही पीएम नरेंद्र मोदी ने पहले संबोधन में सबका विश्वास जीतने की बात कही थी, उससे मैं काफी प्रभावित हुआ। 

यह भी पढ़ें: अनुच्छेद 370 पर शिवराज ने कांग्रेस को घेरा, पंडित नेहरू को बताया अपराधी
Some big leaders of Samajwadi Party can join BJP
surendra singh nagar - फोटो : ट्विटर
इसके बाद संसद सत्र में जम्मू कश्मीर के अनुच्छेद 370 के हटाने की घोषणा से वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से काफी प्रभावित हुए। अनुच्छेद 370 हटने से वहां के गुर्जरों को आरक्षण समेत तमाम लाभ मिलेंगे। जानकारों की माने तो लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने दूसरे दलों में खूब सेंध लगाई थी। पहले बसपा के मंत्री रहे वेदराम भाटी, नोएडा से विधानसभा के प्रत्याशी रहे रविकांत मिश्रा समेत कुछ अन्य बसपा नेताओं को पार्टी में मिला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Some big leaders of Samajwadi Party can join BJP
surendra singh nagar - फोटो : ट्विटर
सपा के एमएलसी नरेंद्र भाटी के भाई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बिजेंद्र भाटी समेत कई नेता पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। दूसरे दल कमजोर होने का लाभ डॉ. महेश को मिला और रिकॉर्ड मतों से जीत हुई। सूत्र बताते हैं कि सुरेंद्र सिंह नागर ने गौतमबुद्धनगर व बुलंदशहर क्षेत्र में बसपा और सपा की राजनीति की है। उनकी दोनों दलों में अच्छी पैठ है। बताया जाता है कि शीघ्र ही सपा के कई और नेता पार्टी को अलविदा कहने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी रूपरेखा तय हो चुकी है। यही सिलसिला पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होना है।
विज्ञापन
Some big leaders of Samajwadi Party can join BJP
फाइल फोटो
सपा और बसपा से नाराजगी क्यों
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को जब से बसपा सुप्रीमो मायावती ने गठबंधन तोड़ झटका दिया है, तभी से वह परेशान हैं और पार्टी के पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद नहीं हो पा रहा है। ऐसा ही कुछ हाल बसपा नेताओं का है। वह पार्टी सुप्रीमो से अपनी बात कहना चाहते हैं लेकिन उन्हें स्थानीय स्तर के नेता वहां तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। राजनीति में अपना भविष्य देखते हुए सपा नेताओं का सुझाव भाजपा की तरफ हो रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed