{"_id":"5c35ada3bdec2256d14f4c3c","slug":"thief-fell-from-ninth-floor-of-ambaji-apartment-ghaziabad-to-death-police-probing-case-all-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबादः मंकी कैप पहनकर 9वीं मंजिल पर चढ़ा शख्स, एक गलती और चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबादः मंकी कैप पहनकर 9वीं मंजिल पर चढ़ा शख्स, एक गलती और चली गई जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गाजियाबाद के अंबाजी अपार्टमेंट में आज एक ऐसी घटना हुई जिससे अपार्टमेंट के निवासी दहशत में हैं। आज तड़के जब कुछ लोग सो रहे थे और कुछ अपने काम में मसरूफ थे तो एक धम्म की आवाज ने सबको चौंका दिया। जानिए क्या है पूरा मामला....
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गाजियाबाद के कनावनी इलाके में स्थित अंबाजी अपार्टमेंट में आज एक शख्स चोरी की नियत से घुसा। वह 9वीं मंजिल पर पहुंचा ही था कि अचानक नीचे जमीन पर जा गिरा।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद उसे कई चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास से कुछ गहने, नकद, गैस कटर, प्लायर और काली मिर्ची का स्प्रे बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जिस समय वह गिरा उसने मंकी कैप पहन रखी थी। इससे पता चलता है कि उसने अपना चेहरा छिपाने का इंतजाम भी कर रखा था। उसके गिरते ही पूरे अपार्टमेंट के लोगों को धम्म की आवाज ने चौंका दिया। लोग जब अपने-अपने घरों से बाहर आए तो उसे नीचे गिरा देख हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और उनका कहना है कि चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस उसे बीते कुछ दिनों में इलाके में हुई चोरियों का आरोपी भी मान रही है। अंबाजी के बगल में स्थित एक अपार्टमेंट में भी दो दिन पहले ही चोरी हुई थी। पुलिस को शक है कि उसे मृतक ने ही अंजाम दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।