फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बॉलर शिवम मावी के बारे में जानें सबकुछ

Sat, 03 Feb 2018 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 03 Feb 2018 04:27 PM IST
विज्ञापन
uder 19 cricket world cup 2018, know all about baller shivam mavi who played big role in win
shivam mavi - फोटो : social media
अंडर-19 विश्व कप में 146 किमी की रफ्तार से बॉलिंग करके मशहूर हुए क्रिकेटर शिवम मावी पर नोएडा ही नहीं, बल्कि देशभर के सभी क्रिकेट प्रेमियों की नजरें उनपर ट‌िकी थीं। उन्होंने क‌िसी को न‌िराश नहीं क‌िया और फाइनल में दो व‌िकेट लेकर जीत में अहम भूम‌िका न‌िभाई।
uder 19 cricket world cup 2018, know all about baller shivam mavi who played big role in win
shivam mavi

अपनी रफ्तार की वजह से ‘नोएडा एक्सप्रेस’ कहे जाने वाले शिवम मावी पहले ही ट्वीट द्वारा क्रिकेटर सौरव गांगुली, अभिनेता अनिल कपूर सहित कई हस्तियों की तारीफें बटोर चुके हैं। पाकिस्तान के साथ हुए सेमीफाइनल में शानदार मेडिन ओवर खेलकर उन्होंने फाइनल के लिए उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

uder 19 cricket world cup 2018, know all about baller shivam mavi who played big role in win
shivam mavi - फोटो : राजन राय

नोएडा के सेक्टर-71 के रहने वाले शिवम ने पढ़ाई सिटी पब्लिक स्कूल से की है। वर्तमान में वह एल फलाह विश्वविद्यालय से बीबीए कर रहे हैं। इनके क्रिकेट करियर की शुरुआत वेंर्डरस क्रिकेट क्लब में कोच फूलचंद्र के मार्गदर्शन में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
uder 19 cricket world cup 2018, know all about baller shivam mavi who played big role in win
shivam mavi - फोटो : राजन राय

शिवम के पिता पंकज मावी ने बताया कि वह बहुत ही जुझारू है। वह स्कूल खत्म होने के बाद सीधे क्रिकेट के मैदान पर प्रैक्टिस टाइम से से पहले ही पहुंच जाता था। कोच फूलचंद्र के अनुसार, शिवम शांत स्वभाव का है और वह काफी कम लोगों से बात करता है, लेकिन खेल के प्रति समर्पित है।

विज्ञापन
uder 19 cricket world cup 2018, know all about baller shivam mavi who played big role in win
shivam mavi - फोटो : लाल सिंह

शिवम मावी पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर का रिश्ते में भांजा है। नवाब ने बताया कि शुरू से ही शिवम को प्रोत्साहित किया है। सरल स्वभाव व कड़ी मेहनत के बल पर ही शिवम ने यह मुकाम हासिल किया है। नोएडा के लिए ही नहीं, बल्कि देश के लिए गौरव की बात है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed