आज सदन में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश हुआ। इस दौरान पूरा पक्ष जोश से लबरेज नजर आया। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली की तबियत खराब होने की वजह से कार्यकारी वित्त मंत्री पियूष गोयल ने बजट पेश किया। इस बार सदन का नजारा कुछ अलग ही रहा। हर बार जब पीयूष गोयल ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया तो पीएम मोदी समेत पूरे पक्ष ने मेज बजा-बजाकर और वाह-वाह कर उनकी तारीफ की। वहीं अगर बात विपक्ष की जाए तो वहां से भी शोर-शराबे की आवाज आती रही और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने गाल पर हाथ धरे बजट भाषण सुनते देखे गए। आगे जानिए मोदी सरकार के इस आखिरी और अंतरिम बजट से किसको क्या मिला और सदन में उरी से लेकर अच्छे दिन तक के जिक्र कैसे हुए...
Union Budget 2019: कुछ ऐसा दिखा नजारा, मेज पीटते दिखे पीएम मोदी तो गाल पर हाथ धरे रहे राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा बड़े एलान----
देश के विकास में टैक्सपेयर का योगदान। टेक्सपेयर के पैसे से 50 करोड़ भारतीयों का भला हुआ। टैक्स रिफॉर्म का कुछ फायदा मिडिल क्लास को मिलेगा। 5 लाख तक की आय वालों को टैक्स में छूट। 1.5 लाख तक निवेश करने पर साढ़े 6 लाख तक के कर पर छूट मिलेगी।
सातवें वेतन आयोगी की सिफारिशें लागू हुईं
किसान सम्मान निधि की शुरुआत
21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को मिलेगा सात हजार रुपये का बोनस
एनपीएस में सरकार का योगदान बढ़ा
गाय के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना होगी
मजदूरों को कम से एक हजार रुपये की पेंशन योजना
जिनका EPF कटता है उनको छह लाख रुपये का बीमा
दस करोड़ मजदूरों को तीन हजार रुपये पेंशन
15 हजार से कम वेतन पर पेंशन मिलेगी
MSME में 59 में एक करोड़ रुपये का लोन मिलता है
मुद्रा योजना में 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है
गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह की मैटरनिटी लीव योजना
OROP पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च
रक्षा बजट 3 करोड़ से ज्यादा
बीच-बीच में वित्त मंत्री गोयल ने कई बार अच्छे दिन की बात कही और ये भी कहा कि उन्होंने बीते दिनों उरी फिल्म देखी जो काफी जोश से भरी है और काफी अच्छी फिल्म है। उन्होंने ये भी कहा कि इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ। डिजिटल अर्थव्यवस्था पर जोर रहेगा। शिक्षा व्यवस्था वैज्ञानिक आधार पर बढ़ेगी। हर किसी के पास अपना घर होगा। 8 साल बाद 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था होगी।