पति ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ गुलावठी थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। युवक का आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उसने एसएसपी से शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। बीबीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने गांव निवासी युवती से वर्ष 2017 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद कुछ महीने तक सब ठीक ठाक चलता रहा, बाद में उसकी पत्नी के गांव निवासी एक युवक से अवैध संबंध हो गए।
बेवफा पत्नी: होटल में गांव के युवक संग इस हाल में मिली बीवी, शादी के बाद ही बन गए अवैध संबंध, की थी लव मैरिज
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन