{"_id":"63c2b8cfaebb537b0714dc56","slug":"wife-married-friend-first-husband-shot-young-man-to-take-revenge-news-in-hindi-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेवफा पत्नी: दो बच्चों की मां ने पति के मित्र से की शादी, दोस्त को गोली मारकर युवक बोला- बीवी से नहीं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवफा पत्नी: दो बच्चों की मां ने पति के मित्र से की शादी, दोस्त को गोली मारकर युवक बोला- बीवी से नहीं शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरुग्राम के बेगमपुर खटोला में पहले पति ने पत्नी के दूसरे पति को गोली मार दी। गोली उसकी गर्दन में लगी। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने पत्नी के बयान पर शस्त्र अधिनियम व जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है। बादशाहपुर थाना पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मेरठ के मवाना निवासी सपना ने बताया कि उसने आठ महीने पहले दूसरी शादी की है।
2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
वह बेगमपुर खटोला में किराए पर रहती है। उसकी शादी मेरठ के अकबरपुर निवासी रिंकू से हुई थी, उनके दो बच्चे हुए। महिला ने आठ महीने पहले अकबरपुर के ही रहने वाले सोहन के साथ मंदिर में शादी कर ली। वह अपने दोनों बच्चों व सोहन के साथ बेगमपुर खटोला में रहने लगी। सोहन गाड़ी चलाता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सोहन ड्यूटी से घर पर आया था।
3 of 6
गुरुग्राम के सदर इलाके का मामला
- फोटो : सोशल मीडिया
वह कमरे में कपड़े बदल रहा था, सपना भी कमरे में थी। इसी दौरान रिंकू ने धक्का देकर दरवाजा खोला और उसने सोहन पर गोली चला दी। गोली चलने पर सपना उसे धक्का देकर बाहर की ओर भागी। वहीं रिंकू भी भाग गया। हमले में गोली सोहन की गर्दन में लगी जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उसके पूर्व पति रिंकू ने उसके पति पर जानलेवा हमला किया है। पहले भी वह उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पूर्व पति पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी सदर संजीव बल्हारा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
5 of 6
love demo, couple demo, love bird
- फोटो : फाइल फोटो
पांच साल पहले रिंकू के साथ हुई थी शादी
पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला है कि सपना की पांच साल पहले रिंकू के साथ शादी हुई थी। वह उसके साथ गुरुग्राम में रहती थी। उसका दोस्त सोहन का इसके घर आना जाना था जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी कर ली। चार दिन पहले सोहन सपना को लेकर गुरुग्राम आया था। इसकी भनक रिंकू को लग गई। उससे बदला लेने के लिए उसने वारदात को अंजाम दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।