फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agnipath Scheme: अग्निवीर को चार साल में मिलेंगे 23 लाख से ज्यादा रुपये, सरकारी नौकरियों में छूट भी, 10 पॉइंट में जानें सबकुछ

Thu, 16 Jun 2022 12:13 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 12:13 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना लॉन्च की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian Army Recruitment GOI New Sena Bharti Agneepath Yojna All About Bharat Ke Agniveer Explainer
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

GOI Agnipath Scheme Indian Army Agniveer: केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक बड़ी महत्वाकांक्षी योजना लॉन्च की है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ (Agnipath) को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ भर्ती योजना को लॉन्च करते हुए इसे क्रांतिकारी सुधार वाला कदम बताया है।

loader

इसमें अग्निवीर (Agniveer)  युवाओं को कम उम्र में सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ स्वरोजगार के काबिल भी बनाया जाएगा। इस दौरान उन्हें शानदार वेतन भी मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि चार साल के कार्यकाल के दौरान और उसके बाद कुल कितना पैसा मिलेगा? साथ ही यह भी जानते हैं कि चार साल बाद उनके पास क्या विकल्प होंगे? आगे पढ़िए विस्तार से ... 

Agnipath Scheme Indian Army Recruitment GOI New Sena Bharti Agneepath Yojna All About Bharat Ke Agniveer Explainer
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

Agnipath Scheme: अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर बनने के पात्रता मानदंड?

  1. इच्छुक युवक-युवती का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
  2. आवेदक की उम्र साढ़े 17 साल से 21 साल के मध्य होना जरूरी। 
  3. आवेदक उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना जरूरी है। 
  4. जो 10वीं पास होंगे उन्हें प्रशिक्षण के दौरान कक्षा 12वीं पढ़ाई भी कराई जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian Army Recruitment GOI New Sena Bharti Agneepath Yojna All About Bharat Ke Agniveer Explainer
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

Agnipath Scheme: प्रशिक्षण और चार साल के सेवाकाल के बाद क्या होगा?

  1. चार साल के कार्यकाल में पहले छह महीने ट्रेनिंग दी जाएगी। 
  2. इसके बाद सेना के जवानों के साथ देश सेवा का मौका मिलेगा।
  3. अग्निवीरों का चार वर्षीय सेवाकाल खत्म होने के बाद वे इच्छानुसार रेगुलर काडर के लिए आवेदन कर सकेंगे।
  4. हालांकि, रेगुलर काडर में कुल अग्निवीरों में से अधिकतम 25 फीसदी को जगह मिलेगी।
  5. प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को चार साल की सेवा के बाद घर भेज दिया जाएगा।
  6. जिन जवानों को सेवा से मुक्त किया जाएगा, उन्हें स्वरोजगार के काबिल बनाया जाएगा। 
  7. साथ ही सशस्त्र बलों और अन्य सरकारी सेवाओं की भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। 
  8. इसके साथ ही अग्निवीर को पूर्व सैनिक कोटे का भी लाभ मिलेगा। 
 
Agnipath Scheme Indian Army Recruitment GOI New Sena Bharti Agneepath Yojna All About Bharat Ke Agniveer Explainer
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

Agnipath Scheme: 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा

पहले साल 46 हजार युवक-युवतियों की भर्ती जाएगी। यहां संख्या हर साल कम या ज्यादा हो सकती है। यह योजना सेना भर्ती रैलियों की जगह लेगी। अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में उनकी कार्यावधि के लिए 48 लाख रुपये का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। इससे युवाओं में देशभक्ति की भावना, टीम वर्क, शारीरिक फिटनेस में वृद्धि, देश के प्रति निष्ठा और बाहरी खतरों, आंतरिक खतरों और प्राकृतिक आपदाओं के समय राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता शामिल है।
 
विज्ञापन
Agnipath Scheme Indian Army Recruitment GOI New Sena Bharti Agneepath Yojna All About Bharat Ke Agniveer Explainer
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

Agnipath Scheme: अग्निवीर कॉर्प्स फंड में पीएफ की तरह होगा दोहरा लाभ

हर अग्निवीर को भर्ती के साल 30 हजार महीने तनख्वाह मिलेगी। दूसरे साल अग्निवीर की तनख्वाह बढ़कर 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार 500 तो चौथे साल 40 हजार रुपये हो जाएगी। इसमें से 70 फीसदी राशि वेतन के तौर पर दी जाएगी। बाकी 30 फीसदी अग्निवीर कॉर्प्स फंड अर्थात सेवा निधि पैकेज में जमा होंगे। चार साल में वेतन कटौती से कुल बचत करीब 5.02 लाख रुपये होगी। इस फंड में इतनी ही राशि सरकार भी डालेगी। यानी कि पीएफ की तरह यह दोहरा लाभ होगा। इस राशि पर जमा ब्याज भी मिलेगा। चार साल में वेतन कटौती से बचत और सरकार का अंशदान दोनों मिलाकर करीब 11.71 लाख रुपये हो जाएंगे। यह राशि इनकम टैक्स फ्री होगी। इस तरह चार साल बाद अग्निवीर को मासिक वेतन के अलावा सेवा निधि पैकेज से एकमुश्त 11.71 लाख रुपये दिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed