सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

12वीं के बाद इस क्षेत्र में बनाएं करियर, सैलरी होगी दमदार

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 14 Jun 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
Best courses and career options after class 12th, know top colleges and petroleum engineering jobs

आज भी इंजीनियरिंग युवाओं की पहली पसंद बनी हुई है, क्योंकि इंजीनियरिंग के बाद सरकारी और निजी कंपनियों में करियर के कई विकल्प खुल जाते हैं। इंजीनियरिंग की बेहद प्रसिद्ध स्ट्रीम्स के अलावा कुछ और भी स्ट्रीम्स हैं, जिनमें अच्छा भविष्य है, इनमें से ऐसी ही एक स्ट्रीम है पेट्रोलियम इंजीनियरिंग की। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग कोर्स की ऐसी शाखा है, जो हाइड्रोकार्बन जैसे कच्चे तेल या प्राकृतिक गैस के उत्पादन के अध्ययन से संबंधित है। पेट्रोलियम इंजीनियर तेल और गैस के उत्पादन और खोज से संबंधित कार्य करते हैं। पेट्रोलियम इंडस्ट्री विशेषकर तेल की खोज, ट्रांसपोर्ट और मशीनरी, ड्रिलिंग, प्रोडक्शन, रिजर्व मैनेजमेंट, जैसे अलग-अलग क्षेत्र से संबंध रखती है। 

Trending Videos
Best courses and career options after class 12th, know top colleges and petroleum engineering jobs

इस क्षेत्र में करियर काफी आकर्षक और चुनौतीपूर्ण है। इस समय भारत में लगभग 16 लाख से अधिक लोग प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस क्षेत्र से जुड़े हैं। भारत की पेट्रोलियम इंडस्ट्री के अलावा यहां के पेट्रोलियम इंजीनियर विदेशों में भी काफी संख्या में काम कर रहे हैं। पेट्रोलियम इंजीनियर को फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, जियोलॉजी और इकोनोमिक्स का ज्ञान होना जरूरी है। काबिल इंजीनियर्स की है जरूरत पेट्रोलियम ऊर्जा का मुख्य स्रोत है जिसका 21 वीं सदी में बड़े स्तर पर उपयोग किया जाता है। पूरी दुनिया में पेट्रोलियम उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती मांग को कैसे पूरा करा जाए यह प्रश्न आज पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इसलिए यह प्रयास किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा पेट्रोलियम उत्पादों की तलाश की जाए, जिससे पेट्रोलियम के उत्पादन को बढ़ाया जा सके। पेट्रोलियम उत्पादों की तलाश करने के लिए कुशल लोगों की जरूरत पड़ रही है, जो इस क्षेत्र से संबंधित जानकारी रखते हो, इसलिए पेट्रोलियम इंजीनियरों की जरूरत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best courses and career options after class 12th, know top colleges and petroleum engineering jobs
शैक्षणिक योग्यता:
  • अन्य इंजीनियरिंग ब्रांचेस की ही तरह पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आपके पास बारहवीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी विषय होने चाहिए। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के बीई/बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन होता है। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग करने के लिए जेईई जैसी परीक्षा या फिर संबंधित संस्थान की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। यह कोर्स चार वर्ष का होता है। इसमें डिप्लोमा कोर्स भी किया जा सकता है। कुछ संस्थानों में एडमिशन 12वीं के अंकों के आधार पर भी होता है। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एमटेक करने के लिए केमिकल या पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बीटेक/बीई होना चाहिए, इसके अलावा पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में एमएससी की डिग्री भी हासिल की जा सकती है। 
Best courses and career options after class 12th, know top colleges and petroleum engineering jobs
आमदनी की आकर्षक राह:
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग आमतौर पर कम ही छात्र करते हैं, इसलिए इस सीमित क्षेत्र की आवश्यकता की पूर्ति के लिए जितने पेट्रोलियम इंजीनियरों की आवश्यकता होती है, वे भी उपलब्ध नहीं हो पाते हैं, इसलिए इन्हें अच्छे वेतन पर आकर्षक रोजगार देने के लिए पेट्रोलियम कंपनियां हमेशा तैयार रहती हैं। एक पेट्रोलियम इंजीनियर का औसत वेतन लगभग 8,00,000 रुपये प्रतिवर्ष तक होता है। कार्यक्षेत्र का अनुभव आय पर जोरदार प्रभाव डालता है और जैसे-जैसे अनुभव बढ़ता है आय में इजाफा होता है। 
विज्ञापन
Best courses and career options after class 12th, know top colleges and petroleum engineering jobs
अवसरों का भंडार:
  • पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में देश-विदेश दोनों ही में बहुत अच्छी संभावनाएं हैं। कोर्स कर लेने के बाद टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर, जियो साइंस प्रेशर एक्सपर्ट, सीनियर पेट्रो फीजिसिस्ट, प्रोसेस इंजीनियर के पद पर प्रसिद्ध कंपनियों और संगठनों जैसे ऑयल इंडिया लिमिटेड, एस्सार ऑयल लिमिटेड, हिंदुस्तान ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया, आयल एंड नेशनल गैस कमीशन, रिलायंस पेट्रोलियम इंडस्ट्रीज, भारत पेट्रोलियम आदि में जॉब की तलाश की जा सकती है। इसके अलावा आयल एक्सप्लोरेशन ऑर्गेनाइजेशन, पेट्रोलियम एंड आयल कंपनीज, रिफायनरीज, प्राइवेट आयल इंडस्ट्रीज, गैस कंपनीज, यूनिवर्सिटीज, पेट्रोलियम रिसर्च इंस्टीट्यूशंस में भी रोजगार के काफी अवसर हैं। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग करने के बाद प्रोफेशनल करियर के अलावा रिसर्च के क्षेत्र में भी मौके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed