सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

JEE Advanced 2019: टॉपर कार्तिकेय ने बताया सफलता का सूत्र, अच्छे स्कोर चाहिए तो जरूर पढ़ें

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 14 Jun 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
JEE Advanced 2019 Topper Kartikey gupta shares success story, Follow tips to clear JEE
जेईई एडवांस्ड 2019 टॉपर - फोटो : अमर उजाला

जेईई एडवांस्ड 2019 में महाराष्ट्र के कार्तिकेय गुप्ता को देश में पहली रैंक मिली है। उन्होंने 372 में से 346 अंक हासिल किए हैं। जेईई मेन में कार्कितेय की ऑल इंडिया रैंक 18 थी। उसमें भी कार्तिकेय ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। वह आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं। कार्तिकेय बता रहे हैं अपनी इस सफलता के अहम सूत्र, आगे पढ़ें...

Trending Videos
JEE Advanced 2019 Topper Kartikey gupta shares success story, Follow tips to clear JEE
जेईई एडवांस्ड 2019 - फोटो : अमर उजाला

मुझे टॉप करने की तो बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। लेकिन जब परिणाम देखा तो बेहद खुशी हुई। मेरी सफलता में पिता चन्द्रेश गुप्ता और मां पूनम गुप्ता का भी अहम योगदान है। उन्होंने हमेशा सपोर्ट किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
JEE Advanced 2019 Topper Kartikey gupta shares success story, Follow tips to clear JEE

कार्तिकेय के अनुसार, हमें कभी परीक्षा को लेकर तनाव में नहीं आना चाहिए। हमेशा शांत दिमाग से और नियमित रूप से किसी परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए। कार्तिकेय भी नियमित क्लासेज के अलावा 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करते थे। उनके अनुसार, सेल्फ स्टडी का आपकी सफलता में बड़ा योगदान होता है।

JEE Advanced 2019 Topper Kartikey gupta shares success story, Follow tips to clear JEE
सांकेतिक तस्वीर

कार्तिकेय बताते हैं कि जेईई की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण फॉर्मूला यह है कि आपको कभी अपने दिमाग में डाउट नहीं रखने चाहिए। जब भी डाउट हो, उसे अपने शिक्षक या अन्य जानकार से क्लियर जरूर करें। कार्तिकेय कभी भी डाउट क्लियर किए बिना सोते नहीं थे।

विज्ञापन
JEE Advanced 2019 Topper Kartikey gupta shares success story, Follow tips to clear JEE

आजकल सोशल मीडिया सबसे ज्यादा ध्यान बंटाती है। इसलिए कार्तिकेय ने जेईई की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाना ही उचित समझा। वह बताते हैं कि मुझे पता था कि मैं सोशल मीडिया की तरफ आकर्षित हो सकता हूं। इससे मेरा समय बर्बाद होता। इसलिए मैंने स्मार्टफोन रखा ही नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed