फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Board Exam Results: एक साथ चार राज्यों की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, जानें कहां कैसा रहा रिजल्ट

Mon, 06 Jun 2022 07:24 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 06 Jun 2022 07:24 PM IST
सार

Board Exam Results: इस खबर में हम आपको इन परिणामों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं क्या रहा इन राज्यों का रिजल्ट और कितने छात्रों ने पास की यह परीक्षा।
 

विज्ञापन
Board Exam Results Uttarakhand, gujrat rajasthan and andhra board result declared today, know passing percentage toppers here sarkari result
Board Exams Result 2022 - फोटो : Amar Ujala
Board Exam Results: देश के विभिन्न राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति हो गई है और इनके परिणाम आने जारी हो चुके हैं। बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों ने भी अपने यहां बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। इसके अलावा अभी उतत्र प्रदेश समेत कई अन्य राज्य हैं जहां परीक्षा और कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। इनके परिणाम भी अब जल्द ही जारी होने वाले हैं। इस बीच सोमवार 6 जून, 2022 को चार राज्य गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान और आंध्र प्रदेश की बोर्ड ने वार्षिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। इस खबर में हम आपको इन परिणामों के बारे में पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं क्या रहा इन राज्यों का रिजल्ट और कितने छात्रों ने पास की यह परीक्षा...
Board Exam Results Uttarakhand, gujrat rajasthan and andhra board result declared today, know passing percentage toppers here sarkari result
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम जारी
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने राज्य में आयोजित कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। छात्र अपना परिणाम ubse.uk.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल 10वीं का रिजल्ट 77.74 फीसदी रहा है। वहीं 12वीं का पास प्रतिशत 85.38 फीसदी रहा है। दसवीं की परीक्षा में मुकुल सिस्वाल ने 99 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, बारहवीं के परिणाम में दिव्या राजपूत 97 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बनी हैं। परिणाम से जुड़ी पूरी जानकारी को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2022

Board Exam Results Uttarakhand, gujrat rajasthan and andhra board result declared today, know passing percentage toppers here sarkari result
राजस्थान बोर्ड आरबीएसई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 12वीं के आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (RBSE) ने कक्षा 12वीं के कला संकाय की बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। इस साल 12वीं के आर्ट्स संकाय में कुल 96.33 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। लड़कियो ने लड़कों को पीछे छोड़ा है। छात्राओं का रिजल्ट 97.21 फीसदी और छात्रों का रिजल्ट 95.44 फीसदी रहा। परीक्षा में कुल 6 लाख 40 हजार 239 छात्रों ने भाग लिया था। इनमें से 6 लाख 16 हजार 745 छात्र सफल हुए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Board Exam Results Uttarakhand, gujrat rajasthan and andhra board result declared today, know passing percentage toppers here sarkari result
जीएसईबी : गुजरात बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गुजरात बोर्ड कक्षा दसवीं का परिणाम जारी
गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने एसएससी यानी दसवीं कक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। परिणाम अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  gseb.org पर उपलब्ध है। परिणाम के अनुसार कुल  65.18 फीसदी छात्रों ने इस साल दसवीं की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।  कुल 772771 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 503726  छात्र सफल हुए हैं। इनमें लड़कों का सफलता प्रतिशत 59.92 फीसदी रहा तो वहीं, लड़कियों का सफलता प्रतिशत 71.66 फीसदी रहा है। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम
 
विज्ञापन
Board Exam Results Uttarakhand, gujrat rajasthan and andhra board result declared today, know passing percentage toppers here sarkari result
Board Exam Results - फोटो : Amar Ujala
आंध्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी
आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (BSEAP) ने कक्षा 10वीं का परिणाम 2022 घोषित कर दिया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट - bse.ap.gov.in और manabadi.com पर जाकर चेक कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं में 64 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं। इस बार दसवीं कक्षा के परिणाम 27 दिनों के रिकॉर्ड समय में घोषित किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- आंध्र प्रदेश बोर्ड 10वीं का परिणाम
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed