सब्सक्राइब करें

Books: ये हैं दुनिया की सबसे महंगी किताबें; करोड़ों में है कीमत, इस बिजनेसमैन ने भी पढ़ी है यह किताब

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 27 Jul 2023 04:20 PM IST
सार

हमारे जीवन में किताबों का एक अलग ही महत्व होता है। हर साल करोड़ों की संख्या में किताबें लिखीं जाती है। दुनिया में आज भी कई ऐसे लोग मौजूद हैं, जिन्हें ऑनलाइन की दुनिया में भी किताबें खरीद कर पढ़ना पसंद है।

विज्ञापन
Books: These are the most expensive books in the world; The price is in crores
Books - फोटो : Amar Ujala Graphics

हमारे जीवन में किताबों का एक अलग ही महत्व होता है। किताबें हमें अच्छे कार्यों के लिए प्रेरित करती हैं। हर साल करोड़ों की संख्या में किताबें लिखी जाती हैं, जिसके बाद उनकी छपाई की जाती है। डिजिटल दुनिया के इस युग में आज भी लोग ऑनलाइन किताबें खरीद कर पढ़ना पसंद करते हैं। कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो किताबों के रिलीज से पहले ही उसे बुक कर लेते हैं। दुनिया में कुछ किताबें ऐसी हैं, जिसका मूल्य चुका पाना बहुत मुश्किल है। ऐसी ही कुछ किताबों के बारे में यहां जानेंगे। 

Trending Videos

द कोडेक्स लिसेस्टर

Books: These are the most expensive books in the world; The price is in crores
Books - फोटो : Social Media

द कोडेक्स लिसेस्टर के लेखक लियोनार्डो द विंची हैं। यह दुनिया की सबसे महंगी किताबों में से एक है। इसकी कीमत 200 करोड़ से भी अधिक है। यह लियोनार्डो द विंची की सबसे प्रसिद्ध साइंटिफिक जर्नल है। 72 पेजों वाली इस किताब को हाथ से लिखा गया था। सालों पहले इस किताब को बिल गेट्स ने 200.2 करोड़ में खरीदा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

द गॉस्पेल ऑफ हेनरी द लॉयन, ऑर्डर ऑफ सेंट बेनेडिक्ट

Books: These are the most expensive books in the world; The price is in crores
Books - फोटो : Social Media

12वीं सदी पुरानी यह पुस्तक रोमन संस्कृति पर प्रकाश डालती है। इस किताब की कीमत 11.7 मिलियन डॉलर यानी की 76 करोड़ से भी अधिक है। 

द बर्ड्स ऑफ अमेरिका

Books: These are the most expensive books in the world; The price is in crores
Books - फोटो : Social Media

जॉन जेम्स ऑडबॉन द्वारा लिखित द बर्ड्स ऑफ अमेरिका की कीमत 74.75 करोड़ रुपये है। ये किताब ट्रिनिटी कॉलेज की वाटकिंसन लाइब्रेरी में रखी हुई है। इस किताब में कुल 435 पन्ने हैं।

विज्ञापन

द कैंटरबरी टेल्स

Books: These are the most expensive books in the world; The price is in crores
Books - फोटो : Social Media

द कैंटरबरी टेल्स के लेखक जेयोफ्रे चाउसर हैं। उन्होंने साल 1392 में इस किताब को अंग्रेजी में लिखा था। सबसे महंगी किताबों में से एक द कैंटरबरी टेल्स की कीमत 48.75 करोड़ रुपये हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed