{"_id":"69aba7c2b4dc84958f07c683","slug":"why-technical-skills-matter-in-the-digital-age-from-ai-and-data-analysis-to-better-career-opportunities-2026-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Career Tips: आज के समय में नौकरी के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं, स्मार्ट स्किल्स सीखना भी जरूरी","category":{"title":"Career Plus","title_hn":"करियर प्लस","slug":"career-plus"}}
Career Tips: आज के समय में नौकरी के लिए सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं, स्मार्ट स्किल्स सीखना भी जरूरी
डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली, कॅरिअर काउंसलर
Published by: Akash Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 09:51 AM IST
सार
Career Tips: डिजिटल युग में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं रह गई है। आज कंपनियां तकनीकी कौशल और व्यावहारिक क्षमता को ज्यादा महत्व देती हैं। कंप्यूटर, डाटा एनालिसिस, एआई, साइबर सुरक्षा और डिजिटल मार्केटिंग जैसी स्किल्स सीखकर युवा अपने कॅरिअर के अवसर बढ़ा सकते हैं और भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
Link Copied
Career Tips: आज हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां तकनीक केवल सुविधा का साधन नहीं रह गई है, बल्कि जीवन और कॅरिअर दोनों की मजबूत नींव बन चुकी है। डिजिटल युग में दुनिया एक क्लिक की दूरी पर आ गई है- चाहे शिक्षा हो, व्यापार, सरकारी सेवाएं या भविष्य के रोजगार के अवसर। ऐसे समय में केवल पारंपरिक डिग्री होना पर्याप्त नहीं है। इसके साथ-साथ तकनीकी कौशल (टेक्निकल स्किल्स) होना भी बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि यही कौशल बदलती दुनिया में आगे बढ़ने और नए अवसर पाने में मदद करते हैं।
Trending Videos
2 of 5
Skilling
- फोटो : Freepik
व्यावहारिक क्षमता बढ़ाएं
पहले के समय में केवल स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना ही नौकरी पाने के लिए काफी माना जाता था। आज कंपनियां सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि व्यक्ति के कौशल और उसकी व्यावहारिक क्षमता को ज्यादा महत्व देती हैं। डिग्री के साथ तकनीकी कौशल और नई तकनीकों की समझ होना भी जरूरी है, ताकि व्यक्ति बदलती परिस्थितियों के साथ खुद को ढाल सके और प्रतिस्पर्धा में आगे रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Career Growth Skills
- फोटो : Freepik
कुछ जरूरी तकनीकी कौशल
तकनीकी कौशल हर छात्र और पेशेवर के लिए बेहद उपयोगी हो गए हैं। इनमें बेसिक डिजिटल स्किल्स के तहत कंप्यूटर और इंटरनेट का प्रभावी उपयोग तथा ऑनलाइन रिसर्च की क्षमता शामिल होती है। वहीं एडवांस तकनीकी स्किल्स में डाटा एनालिसिस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग की आधारभूत समझ, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और डिजिटल मार्केटिंग जैसी क्षमताएं शामिल हैं। इन कौशलों को सीखकर कोई भी व्यक्ति अपने कॅरिअर में आगे बढ़ सकता है और बड़ी सफलता हासिल कर सकता है।
4 of 5
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Freepik
नए माइक्रो-कोर्स करें
इस डिजिटल युग में पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन कोर्स और सर्टिफिकेट कोर्स करना भी जरूरी हो गया है। छात्र हर सप्ताह दो से तीन घंटे निकालकर कोई नया माइक्रो-कोर्स कर सकते हैं। इससे पढ़ाई के साथ उनकी पेशेवर क्षमता भी बढ़ती है। युवा इंटर्नशिप और वर्क फ्रॉम होम प्रोजेक्ट्स के माध्यम से पढ़ाई पूरी होने से पहले ही खुद को नौकरी के लिए तैयार कर सकते हैं। इसके लिए युवा घर बैठे पार्ट-टाइम इंटर्नशिप, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, ग्राफिक डिजाइन के प्रोजेक्ट, कोडिंग और वेब डेवलपमेंट असाइनमेंट या वर्चुअल असिस्टेंट जैसे काम कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
नौकरी पाने की संभावनाएं
डिग्री आपको किसी विषय का सैद्धांतिक और मूलभूत ज्ञान देती है, जबकि तकनीकी स्किल्स आपको उद्योग की वास्तविक जरूरतों के अनुसार काम करने के लिए तैयार करती हैं। यही कारण है कि डिजिटल युग ने कॅरिअर की परिभाषा काफी हद तक बदल दी है। आज के समय में स्मार्ट पढ़ाई के साथ स्मार्ट स्किल्स सीखना भी जरूरी हो गया है। तकनीकी कौशल न केवल नौकरी पाने की संभावनाएं बढ़ाते हैं, बल्कि व्यक्ति को बदलती तकनीक और भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X