{"_id":"5e72028c8ebc3ea4c51351c5","slug":"corona-virus-these-10-questions-can-be-asked-in-upsc-interviews","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UPSC में कोरोना वायरस से संबंधित पूछे जा सकते हैं ये 10 सवाल, क्या आपके पास हैं जवाब?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
UPSC में कोरोना वायरस से संबंधित पूछे जा सकते हैं ये 10 सवाल, क्या आपके पास हैं जवाब?
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
UPSC परीक्षा में इंटरव्यू के दौरान करंट अफेयर्स से संबंधित भी प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि किस तरह के विषय पर इंटरव्यूवर प्रकाश डाल सकता है। इन दिनों अपने देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने तहलका मचा रखा है। इस वायरस को लेकर हर किसी के मन में डर की स्थिति बनी हुई है। ऐसी स्थिति में जरूरी है कि आपको इसके बारे में सबकुछ पता हो।
Trending Videos
upsc
- फोटो : file photo
1- इसका कोरोना नाम कैसे रखा?
इस संबंध में पत्र सूचना कार्यालय (PIB - Press Information Bureau) ने एक ट्वीट किया है। इसमें बताया गया है कि कोरोनावायरस को इसका नाम लैटिन शब्द से मिला है। लैटिन में कोरोना का मतलब होता है क्राउन (Crown)। इस वायरस की सतह पर भी क्राउन की तरह स्पाइक्स की सीरीज बनी होती है। यहीं से इसे कोरोना नाम मिला है।
2- क्या है नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus - nCoV)?
इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।
3- गंभीर बीमारी विकसित होने का खतरा किसे है?
यह साफ तौर पर नहीं कह सकते हैं, लेकिन अभी तक के शोध के मुताबिक, COVID-19 वृद्धों और उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी, कैंसर या मधुमेह से जूझ रहे लोगों को दूसरों की तुलना में अधिक गंभीर बीमारी पकड़ने का खतरा है।

UPSC Civil Services Result
4- क्या एंटीबायोटिक्स COVID-19 को रोकने या उसका इलाज करने में कारगर हैं?
नहीं। एंटीबायोटिक्स वायरस के खिलाफ काम नहीं करते हैं, वे केवल बैक्टीरिया (जीवाणु) के संक्रमण पर काम करते हैं। COVID-19 वायरस के कारण होता है, इसलिए उसपर एंटीबायोटिक्स काम नहीं करते हैं। एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल COVID-19 की रोकथाम या उपचार के साधन के रूप में नहीं किया जाना चाहिए।
5- क्या COVID-19 का कोई टीका, दवा या उपचार है?
अभी नहीं। COVID-2019 को रोकने या इससे संक्रमित व्यक्ति के इलाज के लिए कोई टीका या दवा अभी तक नहीं बनी है, लेकिन इसका इलाज ढूंढा जा रहा है।
6- क्या COVID-19 SARS के समान है?
नहीं। हालांकि COVID-19 SARS दोनों ही सांस की समस्या से संबंधित हैं, लेकिन उनके कारण होने वाली बीमारियां काफी अलग हैं।

7- इसकी रोकथाम के लिए क्या कर रही है भारत सरकार?
भारत सरकार ने एक हेल्पलाइन बनाई है जो रोजाना 24 घंटे सक्रिय है। इस हेल्पलाइन पर लोग इस बीमारी से संबंधित हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा देश के हर राज्य में इस संक्रमण व लक्षणों पर खास नजर रखी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर है - +91-11-23978046। इसके अलावा राज्य में स्कूल से लेकर सिनेमा घर, संस्थान, नेशनल-इंटरनेशनल पर होने वाले ईवेट्स आदि सब 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं।
8 - संबंधित जानकारी के लिए ईमेल आईडी क्या है?
ncov2019@gmail.com है।

- फोटो : self
9- COVID-19 के लक्षण क्या हैं?
COVID-19 के सबसे आम लक्षण बुखार, थकान और सूखी खांसी हैं। कुछ रोगियों में नाक बहना, गले में खराश और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।
10 -COVID-19 कैसे फैलता है?
COVID-19 पीड़ित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। अगर कोई COVID-19 पीड़ित व्यक्ति खांसता है या सांस छोड़ता है तो उसके नाक या मुंह से निकली छोटी बूंदें आसपास की वस्तुओं और सतहों पर उतरती हैं। जब लोग इन वस्तुओं या सतहों को छूते हैं और उसके बाद अपने आंख, नाक या मुंह को छू लेते हैं तो यह सक्रमण उनमें भी फैल सकता है।

कमेंट
कमेंट X