सब्सक्राइब करें

क्या 15 सेकेंड में फैलने वाले कोरोना को रोक सकता है मास्क?

एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 03 Mar 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
coronavirus symptoms and treatment, know how mask can save you from coronavirus
coronavirus - फोटो : ANI

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैल रहा कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। इस खतरनाक विषाणु की वजह से वैश्विक स्तर पर 3,100 लोगों की मौत हो गई है जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 90 हजार से ज्यादा हो गई है। भारत में भी कोरोना वायरस की वजह से दहशत फैली हुई है। दिल्ली और मुंबई के रहने वाले दो मरीजों की पुष्टि के बाद अब आगरा के एक ही परिवार के छह लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। दुनियाभर के 70 देशों में फैले कोरोना वायरस ने चीन के बाद सबसे ज्यादा कहर दक्षिण कोरिया में मचाया है। यहां 5,100 लोग कोरोना से संक्रमित हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। आइए जानते हैं क्या मास्क पहनने से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है..




 

Trending Videos
coronavirus symptoms and treatment, know how mask can save you from coronavirus
mask - फोटो : अमर उजाला

दरअसल फेस मास्क आपको कई तरह के संक्रमण से बचाता है और यह बीमारी संक्रमण से ही फैल रही है। कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। अगर आप इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो यह आपको भी हो सकती है। अगर कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति आपके आसपास खांसता या फिर छींकता है तो उससे यह खतरनाक वायरस आपको भी चपेट में ले सकता है। यह वायरस 15 सेकेंड से भी कम वक्त में फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या 15 सेकेंड में फैलने वाले कोरोना को रोक सकता है मास्क?

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus symptoms and treatment, know how mask can save you from coronavirus
China CoronaVirus - फोटो : Social Media

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से हवा के जरिए दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह के संपर्क में आने से भी फैलता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति को छूते ही आपको अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए ताकि आपको यह संक्रमण न फैले। चीन में मास्क पहनने की वजह ये ही है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचा जा सकें। मास्क के जरिए अगर आपके आसपास कोरोनावायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या फिर छींकता है तो बचा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें-Explained: पांच सवालों का जवाब आपके भीतर से निकाल देगा कोरोना का डर

coronavirus symptoms and treatment, know how mask can save you from coronavirus
अफ्रीका में कोरोनावायरस टेस्ट - फोटो : afro.who.int

वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर विलियम शेफ़नर का कहना है कि डॉक्टरों को यह बताना चाहिए कि कैसे अच्छे तरह से मास्क पहना जाए, क्योंकि बहुत से लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरतते हैं। अगर आप मास्क को तरीके से नहीं पहनेंगे तो आप किसी भी तरह के इंफेक्शन के चपेट में आसानी से आ जाएंगे। विलियम कहते हैं कि यह भी सच है कि काफी देर तक मास्क पहनने से मरीज को असहज भी महसूस हो सकती है। अगर आप मास्क पहनते हैं तो आप सीधे तौर पर अपने मुंह, नाक और आंखों को हाथों से टच नहीं कर पाते, ऐसे में आप कई तरह के संक्रामक वायरस से बचते हैं। 

विज्ञापन
coronavirus symptoms and treatment, know how mask can save you from coronavirus
कोरोनावायरस - फोटो : PTI

ऐसे में अगर आप मास्क पहनते हैं तो आप इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बच सकते हैं। हालांकि अभी तक इस वायरस के फैलने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है और नही इस वायरस की दवा इजात हो पाई है। ऐसे में बचाव ही इस बीमारी के रोकथाम के लिए बेहद जरूरी कदम है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed