{"_id":"5e5ce1ac8ebc3eebce35960a","slug":"upsc-ias-success-stories-pcs-exams-preparation-tips-ias-pushplata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नौकरी छोड़ दो साल के बच्चे के साथ परिवार को भी संभाला, बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नौकरी छोड़ दो साल के बच्चे के साथ परिवार को भी संभाला, बिना कोचिंग बनीं IAS अधिकारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Tue, 03 Mar 2020 03:07 PM IST
विज्ञापन
यूपीएससी की टॉपर पुष्पलता
- फोटो : social media
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC - Union Public Service Commission) की परीक्षा की तैयारी करना और इसमें सफलता पाना आसान नहीं होता। कुछ लोग पहले प्रयास में सफलता पा जाते हैं तो कुछ को कई साल लग जाते हैं। लेकिन इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं, क्योंकि अंतिम मकसद तो सफल होना ही है।
Trending Videos
पुष्पलता
- फोटो : Social media
इस महिला का नाम है पुष्पलता। पुष्पलता ने बताया है कि वह पहले निजी बैंक में काम करती थीं। लेकिन नौकरी में ज्यादा मन नहीं लगता था। वो कुछ बेहतर करना चाहती थीं, अपने लिए और समाज के लिए। आखिरकार उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पलता
- फोटो : Social media
- साल 2015 में पुष्पलता ने नौकरी छोड़ दी और सिविल सेवा की तैयारी शुरू कर दी।
- अब तक उनकी पढ़ाई में पांच साल का गैप आ चुका था। शादी हो चुकी थी और दो साल का बेटा भी था।
- पुष्पलता अपने बेटे का ध्यान तो रखती ही थीं, साथ में पूरे परिवार की जिम्मेदारी भी संभालती थीं। इसके साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी करती थीं।
पुष्पलता
- फोटो : Social media
- हरियाणा की रहने वाली पुष्पलता ने कभी कोचिंग नहीं की। वो तैयारी के लिए दिल्ली जाना चाहती थीं। लेकिन पैसों की कमी और जिम्मेदारियों के कारण ऐसा नहीं हो सका।
- पुष्पलता बताती हैं कि जब कोचिंग के सभी दरवाजे बंद हो गए, तो मैंने सेल्फ स्टडी पर ही पूरा ध्यान लगाया।
- लेकिन पहली बार जब परीक्षा दी तो 7 अंकों की कमी से सफल नहीं हो सकीं।
विज्ञापन
पुष्पलता
- फोटो : Social media
- पुष्पलता ने बताया है कि पहली बार असफल होने के बाद परिवार वालों ने भी कह दिया था कि वे ज्यादा समय तक उसे सपोर्ट नहीं कर सकेंगे।
- लेकिन पुष्पलता अपनी कोशिशों में जुटी रहीं। वो कहती हैं- 'मुझे खुद पर भरोसा था। मैंने तय कर लिया था कि इस परीक्षा में पास कर सकूं या नहीं, लेकिन जो भी और जितना भी करूंगी अपने लिए करूंगी। इसमें कोई कमी नहीं छोड़ूंगी, ताकि बाद में कोशिश न करने का मलाल न रहे।'
