फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

डीयू: धीमे सर्वर से फिर जूझते दिखे छात्र, आज पहली कटऑफ के दाखिले का अंतिम दिन

Thu, 21 Jun 2018 01:31 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 21 Jun 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
Delhi university Admission- problems due to slow Server, today last day of first cutoff admission
Delhi university

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले दिन (मंगलवार) को दाखिला पोर्टल पर तकनीकी दिक्कत के बाद एक बार फिर बुधवार की सुबह सर्वर स्लो होने से छात्रों को परेशानी हुई। इस कारण शुरुआत में दाखिले की रफ्तार थोड़ी सुस्त रही। हालांकि कुछ देर बाद समस्या दूर हो गई और दाखिलों ने रफ्तार पकड़ ली। शाम तक कॉलेजों में दाखिले होते रहे। बुधवार को पहली कट ऑफ के दाखिले का दूसरा दिन रहा। ऐसे में कॉलेजों में छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी। वह छात्र भी पहुंचे जिनका सर्वर स्लो होने के कारण मंगलवार को दाखिला नहीं हो सका था। सुबह 9.30 बजे के बाद सर्वर फिर से स्लो हो गया। छात्रों को इस बात की चिंता रही कि कहीं मंगलवार जैसे हालात न हो जाएं। वहीं, प्रशासन ने इस समस्या को जल्द ही दूर कर लिया। कॉलेजों ने इस बार वास्तविक कटऑफ निकाली है। बावजूद कुछ कॉलेजों में पहली कट ऑफ के बाद कुछ एक कोर्सेज में दाखिले बंद होने की स्थिति बन रही है। लेकिन यह तब पता चलेगा कि कितने छात्रों ने फीस का भुगतान किया। बृहस्पतिवार को पहली कट ऑफ के दाखिले का अंतिम दिन के बाद छात्र शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन फीस का भुगतान कर सकते हैं।      

Delhi university Admission- problems due to slow Server, today last day of first cutoff admission
Delhi university

एसआरसीसी की स्थिति  
एसआरसीसी में बीकॉम व ईको ऑनर्स की कुल 624 सीटों पर 467 दाखिले मंजूर किए गए। बीकॉम में 367 व ईको में 92 दाखिले शामिल हैं। प्रिंसिपल डॉ. सिमरत कौर ने कहा कि
अभी बृहस्पतिवार का दिन भी है। लिहाजा यह कहना मुश्किल है कि किसी कोर्स में दाखिले बंद होंगे या नहीं। दूसरी कटऑफ में कितनी सीटें खाली रहेंगी, इसका पता बृहस्पतिवार
को ही चलेगा।  

Delhi university Admission- problems due to slow Server, today last day of first cutoff admission
Delhi university

दयाल सिंह कॉलेज में 175 दाखिले
दयाल सिंह कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आई एस बख्शी ने बताया कि दूसरे दिन तक 175 दाखिले मंजूर कर लिए गए। सबसे अधिक दाखिले मैथमेटिक्स ऑनर्स व व राजनीति शास्त्र
ऑनर्स में हो रहे हैं। दूसरे दिन भी छात्रों ने सर्वर स्लो के कारण प्रिंट आउट नहीं ले पाने की शिकायत की। दूसरी कटऑफ में कौन से कोर्स बंद होंगे इसका पता बृहस्पतिवार को चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi university Admission- problems due to slow Server, today last day of first cutoff admission
delhi university - फोटो : अमर उजाला

बीकॉम व ईको ऑनर्स में दाखिले बंद करने की स्थिति
रामजस कॉलेज के दाखिला कनवीनर धनीराम ने बताया कि दूसरी सूची में बीकॉम व ईको ऑनर्स में दाखिले बंद करने की स्थिति बन रही है। वहीं, कई कॉलेज प्रिंसिपल मान रहे हैं कि तीसरे दिन के दाखिलों के बाद भी दूसरी सूची में दाखिले की संभावना होगी। दूसरी कटऑफ का ग्राफ ज्यादा नहीं गिरेगा। दूसरी सूची आने के बाद अच्छे कॉलेजों की चाह में नाम
वापसी का दौर भी शुरू होगा। जिसके बाद दाखिले की संभावनाएं छात्रों के लिए बढ़ेंगी।  

कॉलेज             दाखिले 
राजधानी            83 
अरबिंदो            150 
लक्ष्मीबाई           70 
इंद्रप्रस्थ कॉलेज    75 
रामजस             150 
एसआरसीसी        467 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed