नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus) ने इन दिनों चीन समेत पूरी दुनिया में दहशत फैला रखी है। भारत में भी इस वायरस के संक्रमण का पहला मामला मिल गया है। भारत में कोरोनावायरस के लक्षण केरल के एक युवक में पाए गए हैं जो चीन के वुहान विवि में पढ़ाई करता है। बीते दिनों अपने घर केरल आया था।
{"_id":"5e32d16c8ebc3e4b1e549d78","slug":"everything-about-novel-coronavirus-symptoms-protection-vaccine-faq-for-2019-ncov","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus कैसे फैलता है-कैसे बचें, ऐसे ही नौ सवालों के जवाब से जानें सबकुछ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Coronavirus कैसे फैलता है-कैसे बचें, ऐसे ही नौ सवालों के जवाब से जानें सबकुछ
Thu, 30 Jan 2020 06:21 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
नोवेल कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
क्या है नोवेल कोरोनावायरस (Novel Coronavirus - nCoV)?
इसका पूरा नाम है 2019 नोवेल कोरोनावायरस (2019-nCoV)। ये नए प्रकार का वायरस है जिसे सबसे पहले चीन के वुहान, हुबेई प्रांत में पाया गया। पहले कभी इस वायरस की पहचान नहीं की गई थी। इसलिए इसे नोवेल नाम दिया गया है।
क्या है 2019 नोवेल कोरोनावायरस का स्त्रोत?
अभी तक इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है कि इस वायरस का संक्रमण कहां से फैला। लेकिन कोरोनावायरस कई वायरस की एक बड़ी प्रजाति है जिनमें से कुछ इंसानों में तो अन्य जानवरों में फैलते हैं। चीन के वुहान में जब ये वायरस फैला तो बताया गया कि इनके स्त्रोत समुद्रीजीव और जानवरों का बाजार रहा। इससे अनुमान लगाया गया है कि ये वायरस किसी जानवर से ही फैला है।

नोवेल कोरोनावारय टेस्ट
- फोटो : PIB
क्या हैं नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षण?
अब तक जो लक्षण इस वारयस से संक्रमित मरीजों में पाए गए हैं, वे हैं - तेज बुखार, जुकाम (cough) और सांस लेने में दिक्कत।
कैसे फैलता है ये वायरस?
अब तक इस बारे में भी पुख्ता कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इसकी शुरुआत तो जानवरों से हुई। लेकिन अब इसका संक्रमण इंसानों से इंसानों में भी फैल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति के छींकने, खांसने से भी ये संक्रमण स्वस्थ व्यक्ति में फैल सकता है। ठीक वैसे ही जैसे इंफ्लूएंजा फैलता है।

कोरोनावायरस अलर्ट
- फोटो : PIB
इसकी रोकथाम के लिए क्या कर रही है भारत सरकार?
भारत सरकार ने एक हेल्पलाइन बनाई है जो रोजाना 24 घंटे सक्रिय है। इस हेल्पलाइन पर लोग इस बीमारी से संबंधित हर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा देश के हर राज्य में इस संक्रमण व लक्षणों पर खास नजर रखी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर है - 91-22-23978046
क्या इसकी रोकथाम के लिए कोई वैक्सीन उपलब्ध है?
नहीं, अब तक इस वायरस से बचने के लिए किसी तरह की वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। न ही इस संक्रमण का कोई निश्चित इलाज अब तक ढूंढा जा सका है।
इस वायरस से खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं?

- चीन या संक्रमित देशों की यात्रा करने से बचें।
- अपने स्वास्थ्य व साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें।
- समय-समय पर साबुन से हाथ की सफाई जरूर करते रहें।
- खांसते या छींकते समय अपना मुंह जरूर ढकें और आस-पास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहें।
विज्ञापन
कोरोनावायरस टेस्ट
- फोटो : PIB
क्या आपको नोवेल कोरोनावायरस संक्रमण की जांच करानी चाहिए?
अगर आपको तेज बुखार, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण दिखाई देते हैं, तो पहले अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर से मिलें। अगर वे कहते हैं तो जांच जरूर कराएं।
ये भी पढ़ें : दुनियाभर में दहशत फैला रहे इस वायरस का नाम 'कोरोना' ही क्यों, ये है कारण
अगर कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आ गए तो क्या करें?
जिस दिन आखिरी बार आप उस व्यक्ति के संपर्क में आए थे, उससे 28 दिनों तक रोज खुद में तेज बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षणों पर नजर रखें। अगर ये लक्षण मिलते हैं, तो स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और उपचार कराएं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X