सब्सक्राइब करें

Girl Hackathon: इंजीनियरिंग छात्राओं को गूगल में मिलेगी नौकरी! लेकिन जीतनी होगी यह प्रतियोगिता

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 07 Mar 2022 01:41 AM IST
सार

Girl Hackathon 2022: गूगल इंडिया की ओर से छात्राओं के लिए वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम को बिल्ड योर फ्यूचर विद गूगल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Girl Hackathon 2022 registrations deadline eligibility Google India women coders buildyourfuture.withgoogle.com
गूगल इंडिया गर्ल हैकाथॉन 2022 - फोटो : Google India

गूगल इंडिया की ओर से महिला दिवस से पूर्व छात्राओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। इसके तहत गूगल की ओर इंजीनियरिंग छात्राओं को कंपनी में नौकरी का मौका और कैश प्राइज भी मिलेगा। दरअसल, गूगल इंडिया की ओर से छात्राओं के लिए वूमन कोडर्स- गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके तहत आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यक्रम को बिल्ड योर फ्यूचर विद गूगल की थीम पर आयोजित किया जा रहा है। 


गर्ल हैकाथॉन में आवेदन की इच्छुक छात्राएं 09 मार्च, 2022 तक गर्ल हैकाथॉन की आधिकारिक वेबसाइट पर  buildyourfuture.withgoogle.com के माध्यम से पंजीकरण कर सकती हैं। हालांकि, यह प्रतियोगिता सिर्फ कंप्यूटर साइंस और आईटी संबंधित विषय में स्नातक और स्नातकोत्तर इंजीनियरिंग डिग्री कार्यक्रम में पंजीकृत छात्राओं के लिए ही है। प्रतियोगिता का आयोजन 19 मार्च से 30 अप्रैल, 2022 के मध्य अलग-अलग चरणों में आयोजित किया जाएगा। 

Trending Videos
Girl Hackathon 2022 registrations deadline eligibility Google India women coders buildyourfuture.withgoogle.com
गर्ल हैकाथॉन 2022 - फोटो : पीटीआई

नौकरी के लिए इंटरव्यू और नगद पुरस्कार जीतने का मौका

गूगल इंडिया के अनुसार, गर्ल हैकाथॉन में भारतीय छात्राओं को एक टीम के तौर पर उनके कोडिंग स्किल्स दिखाने और वास्तविक समय की तकनीकी चुनौतियों से रूबरू होते हुए उनके समाधान के लिए क्रिएटिव सॉल्यूशन पर काम करने का मौका मिलेगा। यह प्रतियोगिता केवल छात्राओं के लिए ही सीमित है और इसमें भाग लेने के लिए उन्हें अपनी तीन सदस्य टीम भी बनानी होगा। विजेता टीमों को गूगल में नौकरी के लिए इंटरव्यू और नगद पुरस्कार जीतने का अवसर भी मिलेगा। यह प्रतियोगिता तीन चरणों में पूरी होगी और छह हफ्ते तक चलेगी। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Girl Hackathon 2022 registrations deadline eligibility Google India women coders buildyourfuture.withgoogle.com
गूगल इंडिया गर्ल हैकाथॉन 2022 - फोटो : Social Media

शैक्षणिक योग्यता

ग्रुप ए : कंप्यूटर साइंस और संबद्ध ब्रांच के 2024 और 2025 में पास आउट होने वाले बैच की ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री और संबंधित पाठ्यक्रम की छात्राएं।
ग्रुप बी : कंप्यूटर साइंस और संबद्ध ब्रांच के 2022 और 2023 में पास आउट होने वाले बैच की ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री और संबंधित पाठ्यक्रम की छात्राएं।

 

Girl Hackathon 2022 registrations deadline eligibility Google India women coders buildyourfuture.withgoogle.com
computer coding - फोटो : istock

गर्ल हैकाथॉन की कार्यक्रम संरचना

गूगल इंडिया की गर्ल हैकाथॉन प्रतियोगिता निम्नलिखित तीन चरणों में पूरी होगी- 

  1. पहला चरण : गूगल ऑनलाइन चुनौती (GOC)
  2. दूसरा चरण : डिजाइन डॉक्यूमेंट राउंड
  3. तीसरा राउंड : वर्चुअल हैकाथॉन (नेशनल फिनाले)


 

विज्ञापन
Girl Hackathon 2022 registrations deadline eligibility Google India women coders buildyourfuture.withgoogle.com
computer

गर्ल्स हैकाथॉन पंजीकरण प्रक्रिया और दिशा-निर्देश

  1. गर्ल हैकाथॉन में शामिल होने के लिए टीमों को पंजीकरण कराना होगा। 
  2. इसके लिए तीन सदस्यों की टीम से से पहले किसी एक को टीम लीडर चुनना होगा।
  3. इसके बाद टीम को पंजीकृत करना होगा। 
  4. पंजीकरण के लिए buildyourfuture.withgoogle.com पर जाना होगा।
  5. एक टीम को एक से अधिक बार पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी। 
  6. सभी प्रतिभागियों को अपने ई-मेल आईडी साझा करने होंगे।  
  7. हैकाथॉन के संबंध में कोई भी प्रश्न या पूछताछ के लिए girlhackathon-india@google.com पर संपर्क कर सकते हैं।
  8. प्रतिभागी केवल भारतीय छात्रा होनी चाहिए। विदेशी छात्रों को इस हैकाथॉन में भाग लेने की अनुमति नहीं है। 
  9. कोई भी छात्रा एक से अधिक टीम की सदस्य नहीं हो सकती। 
  10. हैकाथॉन की अवधि के दौरान टीम लीडर को बदला नहीं जा सकता है।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed