{"_id":"5df78b698ebc3e87cf3e11bf","slug":"jamia-millia-islamia-university-citizenship-amendment-act-2019-protest-celebrities-studied-in-jamia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन बड़ी हस्तियों ने जामिया मिल्लिया विवि से ली है डिग्री","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
इन बड़ी हस्तियों ने जामिया मिल्लिया विवि से ली है डिग्री
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 17 Dec 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन हिंसक होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। देशभर के कई विश्वविद्यालयों में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। अब जामिया विश्वविद्यालय लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस बीच हम आपको बता रहे हैं बॉलीवुड और क्रिकेट की उन नामी हस्तियों के बारे में, जिन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से डिग्री हासिल की है।
शाहरुख खान
2 of 7
बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान जामिया मिलिया इस्लामिया में मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर के छात्र रह चुके हैं। शाहरुख कम अटेंडेंस होने के चलते अंतिम वर्ष की परीक्षा में नहीं बैठ पाए थे।
वीरेंद्र सहवाग
3 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम के आक्रमक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। सहवाग को नजफगढ़ का नवाब, मुल्तान का सुल्तान के नाम से भी जाना जाता है। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपना ग्रेजुएशन जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉनी रॉय
4 of 7
अभिनेत्री मॉनी रॉय ने भी ग्रेजुएशन में इंग्लिश लिटरेचर विषय से पढ़ाई की है। उनके माता-पिता चाहते थे कि वो पत्रकार बनें। इसके बाद उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था।
विज्ञापन
किरण राव
5 of 7
किरण राव पेशे से प्रोड्यूसर और मशहूर अभिनेता आमिर खान की पत्नी हैं। किरण ने साल 1995 में मुंबई के सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से इकोनॉमिक्स की डिग्री हासिल की है। जिसके बाद उन्होंने जामिया में दाखिला लिया और एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर से मास्टर्स की डिग्री हासिल की। किरण ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X