राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2021 के आवेदन फॉर्म में बदलाव की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 7 अप्रैल यानी कल तक आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। साथ ही शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 7 अप्रैल कर दी गई है। अभ्यर्थी कल रात 11:50 बजे तक अप्रैल सेशन के लिए फीस जमा कर सकते हैं। एनटीए ने इसे लेकर आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस भी जारी किया है। ऐसे में इंजीनियरिंग एंट्रेंस टेस्ट देने वाले अभ्यर्थी एनटीए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
जेईई मेन अप्रैल सेशन 2021: आवेदन में सुधार और फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी, पढ़िए पूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको बता दें कि पेपर -1 की परीक्षा, इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई और बीटेक में दाखिले के लिए होती है। वहीं, जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा बी.आर्क और 2बी (प्लानिंग) के लिए होती है जो कि मई सेशन में होगी। इस साल हिंदी और अंग्रेजी के साथ 13 भाषाओं में जेईई मेन परीक्षा का आयोजन किया जाना है।
जेईई मेन 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन में सुधार
-सबसे पहले जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in है।
-यहां होम पेज पर आपको जेईई मेन करेक्शन का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको एप्लीकेशन और पासवर्ड ने लॉग इन करना होगा।
-इसके बाद अपने फॉर्म में सुधार करके फॉर्म सबमिट करना है।

कमेंट
कमेंट X