सब्सक्राइब करें

National Fellowship Award 2022: एनटीए ने जारी किया राष्ट्रीय फेलोशिप पुरस्कार का परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 06 Mar 2022 11:22 AM IST
सार

National Fellowship Award 2022: एनटीए ने जून, 2021 और दिसंबर, 2021 सत्र की  UGC-NET परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया था। पहला चरण 20 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021, दूसरा चरण 24 से 27 दिसंबर, 2021 और तीसरा चरण 4 और 5 जनवरी, 2022 को आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
National Fellowship Award 2022 nta released result of ugc net National Fellowship Award, know how to check it here
National Fellowship Award - फोटो : Amar Ujala

National Fellowship Award 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) 2022 के राष्ट्रीय फेलोशिप पुरस्कार के परिणाम जारी कर दिए हैं। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार यूजीसी नेट परीक्षा में भाग लिया था, वह फेलोशिप के परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। 

Trending Videos
National Fellowship Award 2022 nta released result of ugc net National Fellowship Award, know how to check it here
National Fellowship Award - फोटो : Amar Ujala

National Fellowship Award 2022: तीन चरण में हुई थी UGC-NET परीक्षा
एनटीए ने जून, 2021 और दिसंबर, 2021 सत्र की  UGC-NET परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया था। पहला चरण 20 नवंबर से 5 दिसंबर, 2021, दूसरा चरण 24 से 27 दिसंबर, 2021 और तीसरा चरण 4 और 5 जनवरी, 2022 को आयोजित किया गया था। यह परीक्षाएं देशभर के 239 शहरों में निर्धारित 837 परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए ली गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Fellowship Award 2022 nta released result of ugc net National Fellowship Award, know how to check it here
National Fellowship Award - फोटो : Social Media

National Fellowship Award 2022: इतने उम्मीदवार हुए थे शामिल
UGC-NET का आयोजन कुल 81 विषयों के लिए किया गया था। परीक्षा के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने अपना पंजीयन कराया था। वहीं, 6 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस परीक्षा के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं। परिणाम में कुल 43730 उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता प्राप्त की है। वहीं, 9127 उम्मीदवारों ने जेआरएफ के लिए पात्रता प्राप्त की है।

National Fellowship Award 2022 nta released result of ugc net National Fellowship Award, know how to check it here
National Fellowship Award - फोटो : Social Media

National Fellowship Award 2022: जानें राष्ट्रीय फेलोशिप योजना (NFSC/NFOBC/MANF) के बारे में
राष्ट्रीय फेलोशिप योजना की शुरुआत वित्त वर्ष 2005-06 के दौरान की गई थी। इसका मकसद अनूसूचित जाति के छात्रों को उच्च शिक्षा जैसे साइंस, मानविकी, सामाजिक विज्ञान और इंजीनियरिंग व तकनीकी पाठ्यक्रमों को हासिल करने के लिए बढ़ावा देना है। इस फेलोशिप की अवधि पांच सालों के लिए होती है। फेलोशिप प्राप्त करने वाले छात्रों को यूजीसी से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान, कॉलेज या विश्वविद्यालय में एमफिल या पीएचडी में एक साल के भीतर प्रवेश लेना होता है। राष्ट्रीय फेलोशिप योजना के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों को विश्वविद्यालय और संस्थानों में 3 साल के लिए फेलोशिप प्रदान की जाती है। वहीं, अलपसंख्यक वर्ग के लिए भी मौलाना आजाद राष्ट्रीय फैलोशिप (MANF) प्रदान की जाती है। मुस्लिम, सिख, पारसी (पारसी), बौद्ध, ईसाई या जैन समुदाय पर इसका खास ध्यान है।

विज्ञापन
National Fellowship Award 2022 nta released result of ugc net National Fellowship Award, know how to check it here
National Fellowship Award - फोटो : Social Media

कैसै चेक कर सकते हैं परिणाम?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे न्यूज और इवेंट के सेक्शन में जाएं।

3. अब संबंधित फेलोशिप के लिंक पर क्लिक करें।

4. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।

5. अब ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें।

6. आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed