सब्सक्राइब करें

NEET UG 2022: डॉक्टर बनने की होड़ में बेटियां आगे, 18.72 लाख में से 10.64 लाख छात्राएं

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 18 Jul 2022 07:46 AM IST
सार

NEET UG Exam 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा देश भर 543 और विदेश 14 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। नीट यूजी परीक्षा के लिए 18,72,341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।

विज्ञापन
NEET 2022 Exam 10.64 Lakh Girls Out of 18.72 Lakhs Medical Aspirants Check NEET UG Result Dates Here
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला

NEET UG Exam 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नीट यूजी परीक्षा देश भर 543 और विदेश 14 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। नीट यूजी परीक्षा के लिए 18,72,341 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से लगभग 18 लाख परीक्षार्थी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2022 में शामिल हुए। इस वर्ष सर्वाधिक 18,72,341 पंजीकृत परीक्षार्थियों में सर्वाधिक 10.64 लाख छात्राओं ने पेपर दिया है, जबकि नीट परीक्षा में पंजीकृत छात्रों की संख्या 8.07 लाख ही थी। नीट में 2.56 लाख से अधिक बेटियों की संख्या बढ़ी है। 



यह भी पढ़ें: ICSE Result: 10वीं के नतीजों में यूपी का दबदबा, पहले पायदान पर तीन बेटियों समेत चार ने बनाई जगह

 

Trending Videos
NEET 2022 Exam 10.64 Lakh Girls Out of 18.72 Lakhs Medical Aspirants Check NEET UG Result Dates Here
NEET UG Exam - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET UG 2022: पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया 

इस वर्ष फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी एवं बॉटनी में कक्षा-11वीं एवं 12वीं के सिलेबस से अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित पूछे गए। नीट-यूजी के पेपर में 200 मिनट में 180 प्रश्न हल किए जाने थे। पेपर के ए व बी दोनों सेक्शन में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी एवं बॉटनी से 50-50 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक विषय के सेक्शन-ए में 35 प्रश्न एवं सेक्शन-बी में 15 प्रश्न पूछे गए, जिसमें से 10 हल करने थे। दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक पेन-पेपर मोड में पेपर देकर निकले स्टूडेंट्स ने बताया कि इस वर्ष पेपर पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया। 
 

यह भी पढ़ें: NEET UG 2022: नीट यूजी में फिजिक्स आसान तो बायो पिछले साल से टफ रही, केमिस्ट्री ने खूब उलझाया
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
NEET 2022 Exam 10.64 Lakh Girls Out of 18.72 Lakhs Medical Aspirants Check NEET UG Result Dates Here
17 जुलाई की नीट-यूजी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

NEET UG 2022 Result: अगस्त के अंतिम सप्ताह में होगा जारी

एनटीए द्वारा नीट यूजी का रिजल्ट (NEET UG RESULT 2022) अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। नीट में कट ऑफ (NEET UG Cut Off 2022) एवं नीट आंसर की (NEET UG Anser Key 2022) को लेकर कोचिंग संस्थानों द्वारा अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। अधिकृत नीट यूजी कट ऑफ अगले माह एनटीए की वेबसाइट पर नीट यूजी रिजल्ट के साथ घोषित की जाएगी।
 
यह भी पढ़ें: CBSE, ICSE Results 2022 Live: सीबीएसई परिणाम पर क्या है लेटेस्ट अपडेट, आईसीएसई के परिणाम जारी
NEET 2022 Exam 10.64 Lakh Girls Out of 18.72 Lakhs Medical Aspirants Check NEET UG Result Dates Here
NEET UG Exam 2022 - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

NEET UG 2022: करीब 1.70 लाख सीटों पर मिलेंगे प्रवेश  

नीट-यूजी 2022 की रैंक के आधार पर देशभर के मेडिकल संस्थानों में 91,827 एमबीबीएस, 27,698 बीडीएस, 50,720 आयुष, 525 बीवीएस व एचएस सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
 
यह भी पढ़ें : CUET UG 2022: सीयूईटी का पहला दिन, कुछ को परीक्षा केंद्रों के बदलाव ने छकाया तो कुछ को प्रश्नों ने उलझाया
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed