Hindi News
›
Photo Gallery
›
Education
›
NTA NEET UG 2022 Concludes NEET UG 2022 Paper Analysis NEET UG Exam Analysis NEET UG Paper Review Answer Key
{"_id":"62d42d65cee0bb5dc95300f7","slug":"nta-neet-ug-2022-concludes-neet-ug-2022-paper-analysis-neet-ug-exam-analysis-neet-ug-paper-review-answer-key","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2022: नीट यूजी में फिजिक्स आसान तो बायो पिछले साल से टफ रही, केमिस्ट्री ने खूब उलझाया","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2022: नीट यूजी में फिजिक्स आसान तो बायो पिछले साल से टफ रही, केमिस्ट्री ने खूब उलझाया
NEET UG Paper Review 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार, 17 जुलाई, 2022 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी (NEET UG) 2022 का समापन शाम 5:20 बजे हो गया।
NEET UG Paper Analysis 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार, 17 जुलाई, 2022 को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट यूजी (NEET UG) 2022 का समापन शाम 5:20 बजे हो गया। एनटीए नीट यूजी 2022 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी जल्द ही उम्मीदवारों के लिए अपने उत्तरों का मिलान करने और आपत्तियां उठाने के लिए विंडो जल्द खोली जाएगी। छात्रों की सहायता के लिए यहां विषयवार पेपर का संक्षिप्त विश्लेषण उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का कहना था कि नीट यूजी 2022 में फिजिक्स थोड़ी आसान रही है। जबकि बायोलॉजी का पेपर थोड़ा सरल लेकिन थोड़ा मुश्किल सा रहा है। वहीं, केमिस्ट्री के पेपर ने खूब उलझाया है।
Trending Videos
2 of 4
NEET UG 2022
- फोटो : Amar Ujala
NEET UG 2022: कुछ सवालों के गलत ऑप्शन होने का दावा
कुछ छात्रों ने बताया कि फिजिक्स सेक्शन आसान था और सभी सवाल एनसीईआरटी के थे। अधिकांश छात्रों ने बताया कि परीक्षा में कोई आउट-ऑफ-द-सिलेबस प्रश्न नहीं थे। वहीं, केमिस्ट्री का पेपर मध्यम से ठफ था। सभी प्रश्न सिलेबस के भीतर से थे। हालांकि, कुछ छात्रों ने फिजिक्स और केमिस्ट्री के पेपर में कुछ सवालों के गलत ऑप्शन होने का दावा किया है। जबकि, बायोलॉजी का पेपर कुछ छात्रों ने टफ बताया तो कुछ ने आसान था। हालांकि, पेपर पिछले साल से टफ था। इसमें सभी सवाल एनसीईआरटी के सिलेबस से थे।
NEET UG 2022: एसरशन-रीजनिंग और मैच द कॉलम्स के सवाल ज्यादा
एजुकेशन सिटी कोटा नामचीन कोचिंग के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी के अनुसार प्रारंभिक विश्लेषण में पिछले वर्ष की तुलना में पेपर स्तरीय रहा। इसे सामान्य से ज्यादा कठिन कहा जा सकता है। फिजिक्स के पेपर का स्तर गत वर्ष के समान रहा। वहीं केमिस्ट्री व बायोलॉजी गत वर्ष की तुलना में कठिन रहे। वहीं इस बार पेपर में नयापन यह देखने को मिला कि कथन और कारण (एसरशन-रीजनिंग) के सवाल ज्यादा पूछे गए। ये सवाल पहले एम्स के पेपर में अधिक आते थे। इसके बाद नीट में गत वर्ष सिर्फ बायोलॉजी में आए थे। इसी तरह मैच द कॉलम्स भी इस वर्ष अधिक संख्या में पूछे गए। ये सवाल भी गत वर्ष तक एक-दो ही पूछे जाते थे।
बीएम सर के विश्लेषण के अनुसार, तीनों विषय फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी में बच्चों ने एक-एक प्रश्न पर आपत्ति जताई है। केमिस्ट्री में सेक्शन-बी में इलेक्ट्रो-केमिस्ट्री टॉपिक के एक सवाल का उत्तर 1.05 होना चाहिए था जो कि 10.5 छपा हुआ था। इसी तरह फिजिक्स में सेक्शन ए में मॉर्डन फिजिक्स के सवाल में भी डाटा गलत दिया हुआ था। वहीं, बायोलॉजी में प्लांट एंटोमोलॉजी के सवाल में सभी विकल्प सही थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।