NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी की एनटीए की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक, 2022 (NEET UG 2022) का आयोजन रविवार 17 जुलाई, 2022 को किया जाना है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र हाल ही में जारी कर दिए गए थे। आपको बता दें कि NEET UG 2022 में 18 लाख से अधिक छात्र हिस्सा ले रहे हैं। यह अन्य वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा है। नीट यूजी परीक्षा में क्या रहेगा पेपर का पैटर्न? इस खबर में हम आपको इस बात की पूरी जानकारी देंगे। आइए जानते हैं-:
NEET UG 2022 Exam Pattern: नीट यूजी में क्या होगा परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम, यहां पढ़ें
NEET UG 2022 : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-2022 (NEET UG) में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय के पेपर में दो सेक्शन होंगे।
NEET UG 2022: क्या होगा परीक्षा का पैटर्न
नीट यूजी, 2022 का आयोजन देशभर के विभिन्न राज्यों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। एनटीए की ओर से जारी किए गए इंफोर्मेशन बुलेटिन के मुताबिक नीट यूजी, 2022 में चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी विषयों में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे वहीं, सेक्शन बी में 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। हम आपको परीक्षा की मार्किंग स्कीम को प्वाइंट्स में बता रहे हैं।
NEET UG 2022: सेक्शन ए की मार्किंग स्कीम
- उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई भी अंक नहीं दिए जाएंगे।
- यदि प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने कोई भी सही विकल्प भरा है।
- यदि प्रश्न में कोई भी विकल्प सही नहीं पाया जाता है या कोई प्रश्न छोड़ दिया जाता है, तो सभी उपस्थित उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, भले ही उम्मीदवार ने प्रश्न के उत्तर देने का प्रयास किया हो या नहीं।
NEET UG 2022 : सेक्शन बी के लिए मार्किंग स्कीम
- कुल 15 में से 10 सवालों का जवाब देना जरूरी है। अगर 10 से अधिक प्रश्नों का उत्तर दिया गया तो पहले के 10 प्रश्नों का मूल्यांकन किया जाएगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- यदि प्रश्न में एक से अधिक विकल्प सही पाए जाते हैं, तो केवल उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने कोई भी सही विकल्प भरा है।
- यदि कोई भी प्रश्न या विकल्प सही नहीं पाया जाता है या प्रश्न को वापस ले लिया जाता है तो उन उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे जिन्होंने प्रश्न को अटेंप्ट किया हो।
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा , 2022 (NEET UG 2022) में उम्मीदवारों से भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जूलॉजी विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे। कुल 3 घंटे और 20 मिनट के पेपर में 720 अंकों के लिए 200 प्रश्न होंगे। इनमें से 180 के जवाब देना जरूरी है।
