NEET UG Result 2023 Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नीट परीक्षा के नतीजों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान का दबदबा रहा है। इस बार नीट यूजी के पंजीयन में ही स्थानीय यानी भारतीय छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई तो वहीं एनआरआई श्रेणी के आवेदकों की संख्या में गिरावट दिखी है।
NEET UG Result 2023: नतीजों में यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान का जलवा; स्थानीय बढ़े तो एनआरआई छात्र घटे, पढ़ें
NEET UG Result 2023 Analysis: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से स्नातक मेडिकल दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। नीट परीक्षा के नतीजों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान का दबदबा रहा है।
NEET UG Result 2023: यूपी, महाराष्ट्र और राजस्थान से 1-1 लाख से ज्यादा छात्र सफल
NEET UG 2023 परीक्षा के परिणाम में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 2,73,572 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,67,383 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 1,39,961 छात्रों ने परीक्षा में सफलता अर्जित की है। महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर रहा है। यहां के 2,77,903 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 2,73,819 परीक्षा में भाग लिया था और 1,31,008 सफल हुए हैं। वहीं, राजस्थान से पंजीकृत 1,48,364 छात्रों में से 1,45,824 ने नीट परीक्षा दी थी। इनमें से 1,00,316 छात्रों ने सफलता हासिल की है।
अंग्रेजी में भी पढ़ें : NEET UG Result 2023: UP, Maharashtra and Rajasthan Dominate, NRI Students Decreased and Locals Increased
NEET UG Result : प्रमुख राज्यों के उम्मीदवारों की बीते दो साल की स्थिति
राज्य / वर्ष
|
2022
|
2023
|
||||
पंजीकृत
|
शामिल
|
सफल
|
पंजीकृत
|
शामिल
|
सफल
|
|
उत्तर प्रदेश
|
1,74,523
|
1,56,992
|
88,889
|
2,73,572
|
2,67,383
|
1,39,961
|
महाराष्ट्र
|
2,27,659
|
1,95,338
|
79,974
|
2,77,903
|
2,73,819
|
1,31,008
|
राजस्थान
|
1,04,173
|
95,752
|
65,758
|
1,48,364
|
1,45,824
|
1,00,316
|
बिहार
|
1,03,691
|
98,668
|
55,709
|
1,21,647
|
1,18,533
|
64,916
|
मध्य प्रदेश
|
64,110
|
55,461
|
27,134
|
1,04,265
|
1,02,161
|
49,324
|
दिल्ली
|
48,185
|
46,221
|
35,113
|
55,890
|
54,701
|
39,764
|
हरियाणा
|
40,934
|
38,855
|
26,666
|
45,197
|
44,217
|
29,794
|
जम्मू-कश्मीर
|
38,140
|
36,374
|
20,005
|
37,276
|
36,431
|
20,564
|
पंजाब
|
15,070
|
13,182
|
8,614
|
18,846
|
18,430
|
12,043
|
हिमाचल प्रदेश
|
17,663
|
16,930
|
10,129
|
18,830
|
18,448
|
10,962
|
उत्तराखंड
|
13,933
|
12,047
|
7,323
|
19,250
|
18,788
|
10,843
|
चंडीगढ़
|
2,730
|
2,622
|
1,905
|
3,160
|
3,098
|
2,219
|
NEET UG Result 2023: उम्मीदवारों की संख्या में बदलाव
बीते पांच साल के आंकड़ों पर नजर डाले तो नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले भारतीय उम्मीदवारों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। सुखद पहलू यह है कि महिला उम्मीदवारों की संख्या में पिछले वर्षों के मुकाबले लगातार बढ़ोतरी देखी गई है। इसी के साथ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों और आरक्षित वर्ग के छात्रों की दावेदारी भी बढ़ी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि एनआरआई, ओसीआई और पीआईओ श्रेणी के उम्मीदवारों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है।
यह भी पढ़ें : NEET Result 2023 Top Medical Colleges: ये हैं देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, जानें किसका-कौनसा स्थान?
आंकड़ों में समझें -
नागरिकता / वर्ष
|
2019
|
2020
|
2021
|
2022
|
2023
|
भारतीय
|
15,16,066
|
15,93,907
|
16,12,276
|
18,70,015
|
20,36,316
|
एनआरआई (NRI)
|
1884
|
1869
|
1054
|
910
|
852
|
ओसीआई (OCI)
|
675
|
732
|
564
|
647
|
642
|
भारतीय मूल के विदेशी नागरिक (PIO)
|
63
|
49
|
--
|
--
|
--
|
विदेशी
|
687
|
878
|
883
|
771
|
786
|
यह भी पढ़ें : NEET Result 2023: बीडीएस के लिए ये हैं टॉप 10 डेंटल कॉलेज, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला
