सब्सक्राइब करें

मोदी के ट्वीट से देश में मची हलचल, क्या आप फेसबुक से जुड़े इन 10 रोचक बातों के बारे में जानते हैं?

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 03 Mar 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi Tweets, Thinking Of Giving Up All Social Media Account know history of facebook
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एक चौंकाने वाला ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि वह सोशल मीडिया छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। उनके इस ट्वीट के साथ ही मीडिया में हलचल मच गई। इसके साथ ही ट्विटर पर #NoSir नंबर वन पर ट्रेंड करने लगा। दुनिया में यह हैशटैग तीसरा सबसे ज्यादा चर्चित हो गया। इसे समर्थन करने वालों ने पीएम से सोशल मीडिया न छोड़ने की अपील की। वहीं, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित तमाम नेताओं ने इसे लेकर तंज भी कसा।

Trending Videos
PM Narendra Modi Tweets, Thinking Of Giving Up All Social Media Account know history of facebook
Facebook - फोटो : अमर उजाला

आज के समय में दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का इस्तेमाल करती है। लोग इस प्लेटफॉर्म के जरिये अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जुड़े रहते हैं। साथ ही इस पर लोग अपने बिताए हुए बेहतरीन पल तस्वीरों और वीडियो के रूप में एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। 




यहां हम आपको कुछ ऐसी रोचर बातें फेसबुक के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता होगा। पढ़ते हैं आगे...

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi Tweets, Thinking Of Giving Up All Social Media Account know history of facebook
facebook - फोटो : amar ujala/प्रदीप पाण्डेय
  • फेसबुक का रंग नीला इसलिए रखा गया है क्योंकि सीईओ मार्क जुकरबर्ग को कलर ब्लाइंडनेस है। वह केवल नीला रंग ही ठीक से देख पाते हैं।
  • आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मार्क जुकरबर्ग ने इससे पहले फेसेसमास साइट बनाई थी।
  • इसके अलावा फेसबुक पर मार्क जुकरबर्ग के अकाउंट को कोई भी ब्लॉक नहीं करा जा सकता है।
PM Narendra Modi Tweets, Thinking Of Giving Up All Social Media Account know history of facebook
सांकेतिक तस्वीर
  • 2004 में इस प्लेटफॉर्म को 'द फेसबुक' के नाम से पेश किया गया था। उस दौरान लोगों को इस प्लेटफॉर्म पर दोस्त बनाने से लेकर फोटो और वीडियो पोस्ट करने तक की सुविधा मिलती थी।
  • इसके साथ ही कंपनी अपने यूजर्स को साउंड और म्यूजिक की सेवा भी प्रदान करती थी। हालांकि, अगले साल (2005) ही इस प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर सिर्फ फेसबुक कर दिया गया था।
  • वहीं, 2013 से 2014 में फेसबुक ने करीब 40 देशों की मोबाइल कंपनियों के साथ साझेदारी की थी, जिससे यूजर्स मुफ्त में इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते थे।
विज्ञापन
PM Narendra Modi Tweets, Thinking Of Giving Up All Social Media Account know history of facebook
फेसबुक - फोटो : pexels.com
  • लेकिन 2016 में ट्राई ने किसी कारणवश इस साझेदारी को रद्द कर दिया था।
  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक के प्लेटफॉर्म पर हर 15 मिनट में 4.8 करोड़ से ज्यादा पोस्ट, 10 मिनट में एक लाख से ज्यादा फ्रेंड रिक्वेस्ट, एक मिनट में पांच लाख से ज्यादा लाइक और एक दिन करीब 3.5 करोड़ तस्वीरें पोस्ट की जाती हैं।
  • इतना ही नहीं इस समय फेसबुक के साथ करीब 250 करोड़ यूजर्स जुड़े हैं। आपको बता दें कि फेसबुक के सबसे ज्यादा यूजर्स भारत में हैं।
  • 2019 में भारत ने फेसबुक यूजर्स के मामले में अमेरिका को मात दी थी। उस समय भारत में फेसबुक के यूजर्स करीब 26 करोड़ थे।
  • इतना ही नहीं इस समय भारत में 50 फीसदी फेसबुक यूजर्स की उम्र 25 वर्ष से कम हैं। वहीं, दूसरी तरफ फेसबुक के साथ करीब 45 हजार कर्मचारी जुड़े हैं।

ये भी पढ़ें- जैसे भारत की राजधानी का नाम 'नई दिल्ली', वैसे क्या है पाकिस्तान समेत 15 देशों की राजधानियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed