दुनियाभर में कई अरबपति हैं। कई अच्छे विश्वविद्यालय भी हैं। देश और दुनिया के कई ऐसे विश्वविद्यालय हैं जहां से पढ़ कर निकलने वाले छात्र अरबपति बने हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी यूनिवर्सिटी है, जिसने इस दुनिया को सबसे ज्यादा अमीर दिए हैं।
इस यूनिवर्सिटी ने दुनिया को दिए सबसे ज्यादा अमीर, छात्र चंदे में देते हैं दो-तीन लाख करोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनमें से कई अमीर ऐसे हैं जिन्होंने यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी कर डिग्री प्राप्त की। तो कई ऐसे भी हैं जिन्होंने बीच में ही पढ़ाई छोड़ दी। जिन्हें आगे चलकर उनकी उपलब्धियों के कारण यहां से मानद उपाधि मिली। इस यूनिवर्सिटी को यहां के छात्र ही साल में दो से तीन लाख करोड़ रुपये तक का चंदा दे देते हैं।
वो यूनिवर्सिटी कौन सी है? यहां की फीस कितनी है? यहां से पढ़ने वाले लोगों के पास औसतन संपत्ति कितनी है? इन सभी सवालों के जवाब आगे की स्लाइड्स में पढ़ें।
- कुछ दिनों पहले वैश्विक स्तर पर अमीर लोगों के आंकड़े देने वाली संस्था 'वेल्स एक्स' ने इस संबंध में एक रिपोर्ट जारी की थी।
- इसके अनुसार दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका की हावर्ड यूनिवर्सिटी ने दिए हैं।
- इस यूनिवर्सिटी की स्थापना आज से करीब 383 साल पहले, वर्ष 1636 में हुई थी।
आगे पढ़ें.. यहां के हर छात्र के पास कितनी औसत संपत्ति
- स्थापना से लेकर अब तक की बात की जाए, तो यहां के हर छात्र की औसत संपत्ति करीब 2,487 करोड़ रुपये है।
- हालांकि निजी तौर पर हावर्ड से पढ़ने वाले अधिकांश छात्रों ने न्यूनतम 217 करोड़ रुपये की कमाई की है।
- करीब 13,650 ऐसे लोग रहे हैं, जो हावर्ड से पढ़ने के बाद अरबपति बने।
- इन सभी की संपत्ति को जोड़कर देखा जाए, तो यह करीब 334 लाख करोड़ रुपये है।
कमेंट
कमेंट X