{"_id":"58412a554f1c1b3413de55c7","slug":"success-story-of-chef-vikas-khanna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ","category":{"title":"Success Stories","title_hn":"सफलताएं","slug":"success-stories"}}
कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Dec 2016 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
Link Copied
अमृतसर में जन्में विकास खन्ना आज दुनिया का जाना माना चेहरा बन गए हैं। उन्होंने महज 17 साल की उम्र से ही कमाना शुरू कर दिया था और आज वह न्यूयॉर्क में 'जूनून' नाम के रेस्त्रां के मालिक हैं। इतना ही नहीं उनके इस रेस्त्रां के लिए उन्हें मिशलिन स्टार अवॉर्ड से नवाजा भी गया है।
Trending Videos
कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ
2 of 8
जब वह पैदा हुए थे, तब उनके पैरों में अंतर था। वे इसे सबसे छुपाया करते थे। जब घर के सारे बच्चे खेला करते थे, उस समय वह अपनी दादी को खाना बनाते देखते थे। विकास ने सबसे पहले अपने घर के पीछे एक छोटा से बैंक्विट हॉल खोला था लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद उन्होंने बहुत से बिजनेस शुरू किए लेकिन सब असफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ
3 of 8
एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक बार वह पार्टी में थे और लाइट चली गई। वह जनरेटर चलाने छत पर गए लेकिन वह बार-बार बंद हो रहा था। इस वजह से उन्हें काफी मुश्किल हो रही थी पर अचानक सब कुछ ठीक हो गया। जब उन्होंने छत पर जाकर देखा तो वह हैरान रह गए। उनकी मां जनरेटर का स्विच पकड़ कर खड़ी हुई थीं और उस समय बहुत तेज बारिश हो रही थी। इस पर उनकी मां ने कहा, 'मैं अपने बेटे को असफल होते नहीं देख सकती।'
कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ
4 of 8
एक दूसरे इंटरव्यू में उन्होंने कॉलेज में अपने एडमिशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि वह पहले ही दो राउंड में फेल हो चुके थे लेकिन अभी इंटरव्यू बाकी था। वहां मौजूद लोगों ने ज्यादातर उनसे किटी पार्टी को लेकर सवाल किए। उन्होंने बताया कि वहां की औरतें छोले भटूरे और कुल्चे पसंद करती थी। इसके बदले वह विकास को 20 रुपए देती थीं। एक दिन उनके भटूरे फूल नहीं रहे थे और बारिश होने की वजह से तंदूर बंद हो गया था। सभी औरतें बहुत नाराज हो गई थीं लेकिन इसके बाद विकास ने ठाना कि वह एक एयर-कंडीशन रेस्त्रां खोलेंगे और खुली छतों को टाटा कहेंगे।
विज्ञापन
कभी ठेले पर बेचते थे पराठे, आज हैं देश के नंबर वन शेफ
5 of 8
उन्होंने आगे बताया, 'इस जवाब से वे सब हंसने लगे लेकिन मैं उन्हें बस एक ही बात कहता रहा कि मैं जरूर आप लोगों को एयर-कंडीशन रेस्त्रां खोलकर दिखाउंगा। वह यह कहकर बाहर आ गए। वे निराश थे लेकिन अचानक उन्होंने देखा कि कॉलेज का प्रिंसिपल उनकी तरफ आ रहा था। उन्होंने विकास के जनून की सराहना करते हुए दाखिला दिया।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।