फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nitin Gadkari: छात्र नेता से लेकर केंद्रीय मंत्री तक, जानें नितिन गडकरी का सफर और रिकॉर्ड

Fri, 27 May 2022 04:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 04:11 PM IST
सार

Union Minister Nitin Gadkari Career: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। गडकरी, भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari Education Qualification Career Growth Gadkari Highway records Road Projects Know All Details Here
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया

Nitin Gadkari Profile: विद्यार्थी जीवन से निकलकर देश की सियासत में ऊंचा मुकाम पाने वाले दिग्गजों में नितिन जयराम गडकरी (Nitin Jairam Gadkari) का नाम प्रमुखता से आता है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान छात्र हितों को लेकर अक्सर मुखर रहने वाले नितिन गडकरी आज देश की राजनीति के शीर्ष चेहरों में शुमार है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। गडकरी, भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे हैं। उनके कार्यकाल में आलीशान सड़कों, एक्सप्रेस-वे और फ्लाईओवर के तेजी से हो रहे निर्माण कार्यों के काम के कारण उन्हें मोदी सरकार का विकास पुरुष भी कहा जाता है।


 

Union Minister Nitin Gadkari Education Qualification Career Growth Gadkari Highway records Road Projects Know All Details Here
नितिन गडकरी - फोटो : पीटीआई

नागपुर विश्वविद्यालय से एमकॉम, एलएलबी और बिजनेस मैनेजमेंट भी पढ़ा
गडकरी का जन्म 27 मई, 1957 को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। शुरुआती शिक्षा के बाद उन्होंने राष्टसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय से बीकॉम, एमकॉम को डिग्री हासिल की। इसके अलावा कानून के क्षेत्र में रूचि होने के कारण उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लॉ, नागपुर से एलएलबी की पढ़ाई की। वहीं, एंटरप्रैन्योर स्किल्स बढ़ाने के लिए उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट में डिप्लोमा भी किया है। 18 दिसंबर, 1984 को गडकरी का विवाह कंचन के साथ हुआ। गडकरी दंपति के दो बेटे और एक बेटी है। 
 

Union Minister Nitin Gadkari Education Qualification Career Growth Gadkari Highway records Road Projects Know All Details Here
मिर्जापुर में नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

कुशल वक्ता और नेतृत्वकर्ता
गडकरी एक कुशल वक्ता, कार्यकर्ता और नेतृत्वकर्ता भी हैं। वे किशोरावस्था के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में आ गए थे और उन्होंने कई दायित्व संभाले। वह 1976 में छात्र राजनीतिक संगठन अखिल भारतीय विद्या परिषद (ABVP) में शामिल हुए। छात्र हितों के लिए लगातार संघर्ष किया और बाद में भाजयुमो से जुड़ गए। 24 साल की उम्र में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया था। वहीं, 35 साल की उम्र में वह महाराष्ट्र बीजेपी के प्रदेश महासचिव बन गए थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari Education Qualification Career Growth Gadkari Highway records Road Projects Know All Details Here
नितिन गडकरी - फोटो : ANI

भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष रहे, नवाचारों में गहरी रूचि
2009 से 2013 तक भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन गडकरी ने पार्टी कार्यकताओं के लिए बूथ स्तर एक व्यवस्थित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को सबसे सफल कार्यकालों में से एक के रूप में देखा जाता है। भाजपा की आईटी सेल भी गडकरी के कार्यकाल की एक उपलब्धि है। एक बिजनेसमैन और राजनेता के तौर पर नई तकनीकों, हरित प्रौद्योगिकियों, हरित ईंधन, जैव-ईंधन, कृषि विकास, कृषि को ऊर्जा और बिजली क्षेत्र में बदलने, रोजगार सृजन के लिए नवाचारों में उनकी गहरी रूचि रही है। 
 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari Education Qualification Career Growth Gadkari Highway records Road Projects Know All Details Here
Nitin Gadkari - फोटो : PTI

हाइ-वे और एक्सप्रेस-वे को दे रहे रफ्तार
मई 2014 से केंद्र की मोदी सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय संभाल रहे गडकरी अक्सर कहते हैं कि अमेरिकी सड़कें अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका समृद्ध है, लेकिन अमेरिका समृद्ध है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी हैं। इसी तर्ज पर वे देशभर में हाइ-वे, एक्सप्रेस-वे, फ्लाईओवर, अंडरपास और सुरंगों का जाल बिछा रहे हैं। 2014 तक भारत में हाइ-वे निर्माण की रफ्तार दो किलोमीटर प्रति दिन थी, जोकि गडकरी के कार्यकाल के पहले साल में बढ़कर 16.5 किलोमीटर प्रति दिन और दूसरे साल में 21 किलोमीटर प्रति दिन और 2020 तक 36 किलोमीटर प्रति दिन पहुंच गई। इतना ही नहीं उनका लक्ष्य 2023 तक इसे 68 किलोमीटर प्रति दिन तक पहुंचाने का है। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed