सब्सक्राइब करें

UPSC: गूगल की 22 लाख पैकेज वाली नौकरी छोड़ बन गया IAS, पूछे गए ये 6 सवाल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Thu, 12 Mar 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
upsc 2016 toppers himanshu jain interview questions know about his success story
हिमांशु जैन - फोटो : अमर उजाला

यूपीएससी की परीक्षा केवल उन लोगों को कठिन लगती हैं जो अपनी तैयारी पूरे मन से या योजना बनाकर नहीं करते। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी मंजिल को हासिल कर लेके हैं। यहां बात हो रही है हरियाणा के जींद निवासी हिमांशु जैन की। बता दें कि हिमांशु ने सिविल सर्विस एग्जाम 2016 में 44वां रैंक हासिल किया है। गूगल में 22 लाख के पैकेज पर नौकरी थी, लेकिन आईएएस बनने का जुनून सवार था तो छोड़ दी। इंटरव्यू में 6 सवालों के जवाब दिए और सिलेक्ट हो गया।



आखिर कैसे पाई उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में सफलता? क्यों छोड़ी गूगल की 22 लाख पैकेज वाली नौकरी? आखिर में कौन से वो 6 सवाल हैं, जिनके उत्तर देकर यूपीएससी टॉपर ने पाई सफलता? इन सभी सवालों के जवाब आपको आगे की स्लाइड में मिल जाएंगे।

Trending Videos
upsc 2016 toppers himanshu jain interview questions know about his success story
himanshu jain
  • हिमांशु के पिता पवन जैन दुकानदार हैं। जींद में स्कूलिंग के बाद हिमांशु ने आईआईटी, हैदराबाद से कंप्यूटर में एमटेक की।
  • उसके बाद हैदराबाद में ही गूगल में नौकरी जॉइन कर ली, लेकिन आईएएस अफसर बनने के लिए उन्होंने गूगल की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए।
  • हिमांशु ने कहा कि आईएएस की परीक्षा के लिए उनकी चाची मीनाक्षी जैन उन्हें अपने हॉस्पिटल में बिठाकर घंटों पढ़ाती थीं।
  • उनका कहना है कि चाची ने उनके अंदर आईएएस बनने के जज्बे को मजबूत किया, जिसका नतीजा है कि उन्होंने यह एग्जाम पास कर ली। उनके आईएएस बनने का केवल यही मकसद है कि समाज के युवाओं को कोई नई दिशा दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
upsc 2016 toppers himanshu jain interview questions know about his success story
himanshu jain
हिमांशु ने बताया कि उसका इंटरव्यू लगभग 35 मिनट चला था। इंटरव्यू पैनल में 6 लोग थे, जिन्होंने 40 से 50 सवाल पूछे थे। सबसे रोचक सवाल पर बात करते हुए हिमांशु ने बताया कि उससे एक सवाल पूछा गया था कि टेक्नोलॉजी ने आदमी की जिंदगी को आसान बना दिया है या पेचीदा। हिमांशु ने जवाब दिया कि यह इस्तेमाल पर निर्भर करता है कि फायदेमंद है और हानिकारक।

पूछे जाने वाले सवाल...

upsc 2016 toppers himanshu jain interview questions know about his success story
upsc - फोटो : file photo
सवालः नोकिया मार्केट में क्यों नही टिक पाया?
जवाबः कंपनी वक्त रहते अपने प्रोडक्ट में बदलाव नहीं कर सकी, इसलिए ऐसा हुआ।

सवालः आपको आईएएस सिलेक्ट करने पर विचार क्यों करें हम?
जवाबः मैं सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी ला सकता हूं, मुझे लोगों से बात करना पसंद है।

सवालः आपके व्यक्तित्व की क्या विशेषता है?
जवाबः मैं अपने काम को ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करता हूं।

ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश सरकार छात्राओं को दे रही है 15 हजार रुपये, आवेदन के लिए बस कुछ दिन बाकी
विज्ञापन
upsc 2016 toppers himanshu jain interview questions know about his success story
UPSC Civil Services
सवालः सिविल सर्विस और लाइफ के बीच संतुलन कैसे बनाएंगे?
जवाबः मैं पढ़ाई और खेल के बीच बैलेंस बनाकर खेलता रहा हूं, आगे भी ऐसे ही करुंगा।

सवालः आप एक एनजीओ से जुड़े हैं, कैसा अनुभव रहा?
जवाबः कॉलेज छोड़ते समय लड़के लड़कियां अपना सामान हॉस्टल में ही छोड़ जाते थे, मैंने वो सामान एनजीओ की मदद से जरूरतमंदों तक पहुंचाया।

सवालः एनजीओ से जुड़ने का फायदा हुआ कुछ?
जवाबः एक खुशी मिली और लगा कि हां मैंने सोसाइटी के लिए कुछ किया है।

ये भी पढ़ें- Study: घर पर बैठ कर आप भी कर सकते हैें ये थेरेपी, दर्द और बीमारियां दोनों हो जाएंगी दूर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed