बुधवार, 5 फरवरी को बॉलीवुड अभिनेता अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपना 49वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान अभिषेक बच्चन ने अपने पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई के दादोजी कोंडदेव स्टेडियम में माझी मुंबई और फाल्कन राइजर्स हैदराबाद के बीच आईएसपीएल मैच का आनंद लिया। अभिषेक ने मैच के बाद एक विशेष केक-कटिंग समारोह के साथ अपना 49वां जन्मदिन मनाया। अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अपनी टीम माझी मुंबई का उत्साहवर्धन करते देखे गए।
Abhishek Bachchan: अभिषेक बच्चन ने अमिताभ बच्चन के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन, पिता के साथ उठाया मैच का लुत्फ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:58 AM IST
सार
अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई के दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में एक विशेष केक-कटिंग समारोह के साथ अपना 49वां जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन