फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Arrest Video: बेटे को बचाने की कोशिश में दिखे अल्लू अरविंद, स्नेहा के चेहरे का दर्द देखा नहीं जाएगा

Fri, 13 Dec 2024 03:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 13 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

Allu Arjun Arrest Viral Video: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैदराबाद पुलिस ने पुष्पा 2 द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Allu Arjun arrest Viral Video in Sandhya Theater woman death case while pushpa 2 the rule premier
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

Allu Arjun Arrest Viral Video: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने पुष्पा 2 द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में पुलिस अल्लू अर्जुन को ले जाती हुई नजर आ रही है। गिरफ्तारी के समय भी अल्लू अर्जुन 'पुष्पा'के स्टाइल में नजर आए। 



Allu Arjun arrest Viral Video in Sandhya Theater woman death case while pushpa 2 the rule premier
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

चाय की चुस्की लेते दिखे पुष्पा
वहां मौजूद लोगों द्वारा लिए गए वीडियो एक्स पर सामने आए। इनमें अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 के कपड़े पहने हुए और अपनी पत्नी अल्लू स्नेहा रेड्डी, भाई अल्लू सिरीश और पिता अल्लू अरविंद के साथ खड़े होकर चाय पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। अल्लू अर्जुन की सफेद टीशर्ट पर पुष्पा 2 का मशहूर डायलॉग 'फ्लावर नहीं, फायर है मैं' लिखा हुआ था।
 Allu Arjun Live News: किसी भी वक्त चंचलगुड़ा जेल से बाहर आ सकते हैं अल्लू अर्जुन, प्रशंसकों की भारी भीड़ मौजूद

Allu Arjun arrest Viral Video in Sandhya Theater woman death case while pushpa 2 the rule premier
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

पत्नी को दी थपकी
लोगों और पुलिस से घिरे हुए अल्लू अर्जुन चाय पीते हुए अपनी पत्नी से बात करते दिखे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने से पहले उनकी चाय खत्म होने का इंतजार किया। पुलिस के साथ जाने से पहले अल्लू अर्जुन ने प्यार से पत्नी स्नेहा के गाल पर किस किया और उन्हें थपकी भी थी। फिर वे पुलिस के साथ उनकी गाड़ी में बैठकर चले गए। इस दौरान अल्लू अर्जुन पुलिस से सहजता के साथ बात करते दिखे और उनके चेहरे पर मुस्कुराहट थी।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई महिला की मौत पर निर्माताओं ने जताया शोक, किया मदद करने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun arrest Viral Video in Sandhya Theater woman death case while pushpa 2 the rule premier
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन के परिवार के बीच डर का माहौल
इस वीडियो में अल्लू अर्जुन के परिवार के बीच डर का माहौल भी नजर आ रहा है। जब पुलिस अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करने पहुंचे तो उनके पिता अल्लू अरविंद कॉल पर व्यस्त दिखे, लेकिन शायद उनका फोन कोई उठा नहीं रहा। जब तक अल्लू अरविंद फोन पर लगे रहते हैं, अल्लू अर्जुन के चेहरे के भाव अलग हैं। फोन करना बंद करते ही भाव बदल रहे हैं और वह अपनी टीम के साथ गुपचुप विचार विमर्श कर रहे हैं। बीच में पुलिस वर्दी अधिकारी भी अपनी ड्यूटी समझा रहा है।
Allu Arjun: ‘कॉफी खत्म करके चलूंगा, आप मेरे बेडरूम…’ जानिए पुलिस अरेस्ट करने पहुंची तो क्या बोले अल्लू अर्जुन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed