फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhaava: 'छावा' के ट्रेलर लॉन्च के बीच सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे विक्की, फिल्म की सफलता के लिए की प्रार्थना

Wed, 22 Jan 2025 06:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 22 Jan 2025 06:49 PM IST
सार

Chhaava: बुधवार को ‘छावा’ के ट्रेलर रिलीज से पहले अभिनेता विक्की कौशल सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की। 
 

विज्ञापन
Amid release of Chhaava trailer vicky kaushal dinesh vijan and laxman utekar seek blessings at siddhivinayak
दिनेश विजान विक्की कौशल और लक्ष्मण उटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हैं। बुधवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से पहले वह सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वहां पहुंचकर अभिनेता ने अपनी फिल्म की सफलता के लिए बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेता के साथ दिनेश विजान भी मौजूद थे। इस फिल्म में विक्की छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं।

Amid release of Chhaava trailer vicky kaushal dinesh vijan and laxman utekar seek blessings at siddhivinayak
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बप्पा के दरबार में पहुंचे विक्की कौशल
अभिनेता विक्की कौशल बुधवार को निर्देशक और निर्माता दिनेश विजान और लक्ष्मण उटेकर के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता सफेद रंग के कुर्ता पायजामा में नजर आए। वहीं, निर्देशक दिनेश विजान ने नीले रंग के कुर्ते और काले चश्में में खुद को स्टाइल किया था। 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Chhaava Trailer: 'फाड़ देंगे मुगल सल्तनत की छाती अगर...', दमदार डायलॉग से भरपूर छावा का ट्रेलर रिलीज
Amid release of Chhaava trailer vicky kaushal dinesh vijan and laxman utekar seek blessings at siddhivinayak
विक्की कौशल, दिनेश विजान और लक्ष्मण उटेकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्की के अलावा ये कलाकार भी आएंगे नजर
फिल्म ‘छावा’ का ट्रेलर बुधवार की शाम को रिलीज किया गया। ट्रेलर में विक्की कौशल के अलावा अक्षय खन्ना औरंगजेब की भूमिका में नजर आएं। फिल्म में रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, विनीत कुमार सिंह, दिव्या दत्ता और डायना पेंटी जैसे कलाकार भी नजर आए।


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:  Chhaava: रश्मिका मंदाना के बाद सामने आया अक्षय खन्ना का लुक, छावा में इस मुगल शहंशाह की दहशत दिखाएंगे अभिनेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Amid release of Chhaava trailer vicky kaushal dinesh vijan and laxman utekar seek blessings at siddhivinayak
विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
विक्की कौशल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘छावा’ 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के पोस्टर, टीजर और किरदारों के लुक को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। छत्रपति संभाजी के किरदार में विक्की के लुक और प्रजेंस की भी तारीफ हो रही है। 

विज्ञापन
Amid release of Chhaava trailer vicky kaushal dinesh vijan and laxman utekar seek blessings at siddhivinayak
दिनेश विजान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अक्षय खन्ना का लुक बना चर्चा का विषय
ट्रेलर रिलीज होने से पहले मंगलवार को फिल्म से अक्षय खन्ना का लुक सामने आया। वह औरंगजेब के किरदार में नजर आएं। अभिनेता के इस लुक की चर्चा और प्रशंसा सोशल मीडिया पर हो रही है। वहीं, विक्की कौशल के चार अलग-अलग लुक्स को फिल्म से रिवील किया जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed