Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Amitabh Bachchan says he is still running for work share video Ranveer Singh praises signature running style
{"_id":"66a7222e215895c6b606c9cf","slug":"amitabh-bachchan-says-he-is-still-running-for-work-share-video-ranveer-singh-praises-signature-running-style-2024-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amitabh Bachchan: 'अब तक भाग ही रहे हैं', उम्र के इस पड़ाव में भी बिग बी को नहीं मिल रहा चैन, जानें क्यों","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Amitabh Bachchan: 'अब तक भाग ही रहे हैं', उम्र के इस पड़ाव में भी बिग बी को नहीं मिल रहा चैन, जानें क्यों
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 29 Jul 2024 10:32 AM IST
सार
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो के साथ नोट साझा किया है, जिसपर लगातार प्रशंसकों और सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं बिग बी की इस अनोखी पोस्ट पर अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दिलचस्प वीडियो के साथ नोट साझा किया है, जिसपर लगातार प्रशंसकों और सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं। वहीं बिग बी की इस अनोखी पोस्ट पर अब बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Trending Videos
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
81 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन काफी एक्टिव हैं। वह अपने काम के प्रति हमेशा जागरूक रहते हैं। हाल ही में बिग बी की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई थी, जो आज भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। अब बात करें बिग बी के स्पेशल वीडियो की तो इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटों पहले साझा किया था, जिसके बाद से ही इस वीडियो पर उनके प्रशंसकों और बॉलीवुड सेल्बस की मजेदार प्रतिक्रिया आने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अमिताभ बच्चन-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan, ranveersingh
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के प्रशंसक हर बार उनकी फिल्मों में उनके द्वारा किए गए अभिनय को देखकर दंग रह जाते हैं, जहां एक ओर उनकी दमदार डायलॉग डिलीवरी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देती है, तो वहीं डॉन और अग्निपथ जैसी फिल्मों में उनके दौड़ने के अंदाज ने भी उनके प्रशंसकों को उनकी शैली अपनाने पर मजबूर कर दिया। बिग बी के इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। इस वीडियो की शुरुआत 1990 की फिल्म 'अग्निपथ' में अभिनेता के किरदार के दौड़ने से होती है। इसके बाद बिग बी का अपने बगीचे में दौड़ते हुए एक नया वीडियो सामने दिखाई देता है। इस वीडियो में अमिताभ ने अपनी फिल्म 'अग्निपथ' का वीडियो और अभी का वीडियो जोड़कर एक कोलाज साझा किया है।
इस वीडियो के साथ उन्होंने एक नोट लिखा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस वीडियो पर बिग बी ने लिखा, 'अग्निपथ से लेकर अब तक भाग ही रहे हैं, काम की खोज में'। अपने अनुभव और काम के प्रति उनके निरंतर उत्साह ने हमेशा से ही उनके प्रशंसकों को प्रेरित किया है। इस उम्र में भी अमिताभ बच्चन का काम के प्रति समर्पण और ऊर्जा देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
अभिनेता रणवीर सिंह ने उनके रनिंग स्टाइल से प्रभावित होकर लिखा, 'सिग्नेचर रनिंग स्टाइल'। रणवीर के अलावा अभिनेता राहुल देव ने लिखा, 'हर किसी की कल्पना पर कब्जा कर लिया'। रणवीर और राहुल के अलावा भी कई सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बिग बी के इस वीडियो पर उनके कई प्रशंसक उन पर प्यार बरसाते नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "यह मेरे बचपन के सुपरस्टार की वास्तविकता है, जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं, प्यार करता हूं और अपने दिल की गहराई से पूजा करता हूं।'' एक और फैन ने लिखा, 'मेरे हमेशा से पसंदीदा अभिनेता'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।