सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ananya Panday: अनन्या ने आदित्य के साथ वेकेशन की तस्वीरें वायरल होने पर की बात, कहा- परेशान नहीं करती ये चीजें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 23 Jan 2024 10:11 AM IST
विज्ञापन
Ananya Panday opened up on Her Leaked Vacation Pics with Aditya Roy Kapur Going Viral Says It is not Bother Me
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरती रही हैं। उनकी लव लाइफ को लेकर अटकलें सामने आती रहती हैं। हालांकि, वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में नकारात्मक पक्ष से निपटने में सफल रही हैं। दरअसल, पिछले साल वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ छुट्टियां बिताने के लिए गई थीं। इस दौरान की उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। अन्नया इसे लेकर हाल ही में बात की है।

Trending Videos
Ananya Panday opened up on Her Leaked Vacation Pics with Aditya Roy Kapur Going Viral Says It is not Bother Me
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे ने एक बातचीत में खुलासा किया कि जब उनकी तस्वीरें, जो पब्लिक में शेयर करने के लिए नहीं होती हैं, वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं, तो इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कह सकती कि ये मुझे परेशान करता है। एक्टर के रूप में, हमने खुद इसके लिए साइन अप किया है। यह होने जा रहा है और लोग इसके लिए उत्सुक होंगे।' 

Norman Jewison Death: 'इन द हीट ऑफ द नाइट' के निर्देशक नॉर्मन ज्विसन का निधन, 97 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

विज्ञापन
विज्ञापन
Ananya Panday opened up on Her Leaked Vacation Pics with Aditya Roy Kapur Going Viral Says It is not Bother Me
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, 'यह हम पर निर्भर करता है कि हम जितना संभव हो सके, जो महत्वपूर्ण है, उसकी रक्षा करने के लिए रेखा खींचें और मैं यही करने की कोशिश करती हूं। मैं इसे लेकर परेशान नहीं हो सकती, क्योंकि यह मेरे काम का हिस्सा है। मैं केवल वही नियंत्रित कर सकती हूं, जो मेरे पावर में है।'

Ananya Panday opened up on Her Leaked Vacation Pics with Aditya Roy Kapur Going Viral Says It is not Bother Me
अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही अनन्या ने उनके बारे में लोगों की सबसे बड़ी गलतफहमी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब भी मैं लोगों से कहती हूं कि मुझे पढ़ना पसंद है, तो वे चौंक जाते हैं और मुझसे कहते हैं कि तुम पढ़ती हो? लेकिन मुझे ये पसंद है। एक कोने में बैठकर किताब पढ़ना मेरा पसंदीदा काम है। गहराइयां की शूटिंग के दौरान मैं सेट पर पढ़ती थी। शकुन बत्रा और सभी हंसने लगते थे और कहते थे कि आप वास्तव में पढ़ नहीं रही हैं न?'

विज्ञापन
Ananya Panday opened up on Her Leaked Vacation Pics with Aditya Roy Kapur Going Viral Says It is not Bother Me
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ। अनन्या की दो फिल्में 'ड्रीम गर्ल 2' और 'खो गए हम कहां' रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्मों में उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। 'खो गए हम कहां' के किरदार से अनन्या ने दर्शकों को पूरी तरह प्रभावित किया है। आने वाले दिलों में अनन्या पांडे 'कंट्रोल' और 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर' में नजर आएंगी। 

निमंत्रण के बावजूद रामलला के दरबार नहीं पहुंचे ये सितारे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed