सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Anup Jalota: शिष्या के प्यार में पड़े, कोरस गायक से भजन सम्राट तक का सफर, कुछ ऐसी है अनूप जलोटा की जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 29 Jul 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
Anup Jalota birthday special life story relationship and love life famous songs
अनूप जलोटा जन्मदिन विशेष - फोटो : अमर उजाला
भजन सम्राट के नाम से मशहूर अनूप जलोटा आज अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनूप एक भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता हैं, जिन्हें भारतीय संगीत की भजन शैली में उनके अमूल्य योगदान के लिए जाना जाता है। अनूप का जन्म 29 जुलाई 1953 को नैनीताल, उत्तराखंड में हुआ था और वह पंजाब के शाम चौरासी घराने से ताल्लुक रखते हैं। अनूप जलोटा ने अपनी गायकी के दम पर संगीत के क्षेत्र में एक खास जगह बना ली है। सिंगर अपनी मधुर आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लेते हैं। उन्होंने भजनों के अलावा कई हिट बॉलीवुड गाने भी गाए हैं। अनूप अपनी गायकी के अलावा व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं, खासकर अपने रिलेशनशिप को लेकर। आइए गायक के जीवन के कुछ रोचक पहलुओं पर एक नजर डालते हैं। 

 
Trending Videos
Anup Jalota birthday special life story relationship and love life famous songs
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम @anupjalotaonline
अनूप जलोटा के करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो में बतौर कोरस सिंगर के रूप में हुई थी। सिंगर के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्हें अभिनेता मनोज कुमार की वजह से इंडस्ट्री में पहचान मिली। दरअसल, मनोज कुमार को अनूप की आवाज बहुत पसंद आई और उन्होंने अपनी फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में उनको गाने के लिए चुना। जहां एक तरफ यह फिल्म हिट हुई, वहीं, दूसरी ओर अनूप का गाना भी लोगों को काफी पसंद आया। यहीं से गायक को बॉलीवुड के एक उभरते हुए सितारे की तरह देखा जाने लगा।
Olympics 2024: तापसी-प्रीति ने ओलंपिक 2024 में भारत के पहले पदक का मनाया जश्न, मनु भाकर को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन
Anup Jalota birthday special life story relationship and love life famous songs
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम @anupjalotaonline
भजन सम्राट अनूप जलोटा का टीवी से भी बहुत गहरा नाता रहा है। वो साल 2002 से 2005 तक स्टार प्लस के धारावाहिक 'धरम और हम' के प्रस्तुतकर्ता थे। उन्होंने साल 2018 में ‘बिग बॉस सीजन 12’ में भी हिस्सा लिया था। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य शो भी किए हैं। 
 
Anup Jalota birthday special life story relationship and love life famous songs
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम @anupjalotaonline
अनूप अपनी गायकी के अलावा व्यक्तिगत जीवन को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। सिंगर ने ‘बिग बॉस सीजन 12’ जसलीन मथारू के साथ एंट्री ली थी। इन दोनों के रिलेशनशिप की काफी चर्चा रही। शो में जसलीन ने अनूप और उनके रिश्ते को लेकर बात की थी। वहीं, अनूप ने भी इसे लेकर अपना पक्ष रखा था और कहा था कि वह उनकी शिष्या है और वह उन्हें संगीत सिखाते हैं। 
 
विज्ञापन
Anup Jalota birthday special life story relationship and love life famous songs
अनूप जलोटा - फोटो : इंस्टाग्राम @anupjalotaonline
अनूप ने तीन शादियां रचाई उन्होंने पहली शादी सोनाली सेठ से की थी। सोनाली जलोटा की स्टूडेंट थीं। हालांकि, बाद में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद अनूप ने बीना भाटिया से दूसरी शादी की। मगर यह भी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। फिर उन्होंने तीसरी शादी मेधा गुजराल से की थी। मेधा पूर्व पीएम आईके गुजराल की भतीजी थीं। लीवर खराब होने के चलते उनकी 2014 में मौत हो गई। अनूप के मुख्य भजनों में ‘ऐसी लागी लगन’, ‘जग में सुन्दर है दो नाम’, ‘प्रभुजी तुम चंदन हम पानी’, ‘चदरिया झीनी रे झीनी’, ‘राधा के बिना श्याम आधा’ जैसे भजन शामिल हैं। 
Emraan Hashmi: तनुश्री दत्ता के 'भाई-बहन' जैसी केमिस्ट्री वाले बयान पर इमरान की दो टूक, बोले- उनके दिमाग में..


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed