{"_id":"66a637f0a4a58e939c0550da","slug":"ghudchadi-and-double-ismart-actor-sanjay-dutt-is-celebrating-his-birthday-today-2024-07-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: आज 65वां जन्मदिन मना रहे हैं अभिनेता संजय दत्त, काफी फिल्मी रही है जिंदगी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sanjay Dutt: आज 65वां जन्मदिन मना रहे हैं अभिनेता संजय दत्त, काफी फिल्मी रही है जिंदगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:18 AM IST
सार
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं।
विज्ञापन
1 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार संजय दत्त आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। वह एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माण और राजनीति से भी जुड़े रहे हैं। उनके पिता सुनील दत्त मशहूर राजनीतिज्ञ और अभिनेता थे। इस वजह से राजनीति और फिल्मी दुनिया से उनका संबंध बना रहा।
Trending Videos
2 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त ने पर्दे पर बहुमुखी अभिनय का प्रदर्शन किया है। उन्होंने पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभाए हैं। उन्होंने साल 1981 में रिलीज हुई फिल्म रॉकी से बतौर मुख्य अभिनेता डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता ने निर्देशित किया था। हालांकि, इससे पहले वह साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म रेशमा और शेरा में बतौर बाल कलाकार नजर आए थे। उन्होंने 'खलनायक', 'नाम', 'वास्तव' आदि कई फिल्मों में अपने अभिनय से तारीफें बटोरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
संजय दत्त की वास्तविक जिंदगी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। उन्होंने सफलता हासिल करने के बाद गुमनामी का दौर भी देखा। इस दौरान वह नशे के आदी भी हो गए। उन्होंने अपने अच्छे खासे करियर को हाशिए पर जाते हुए भी देखा। इसके अलावा वह कई विवादित मुद्दों में भी फंसे। मुंबई में साल 1993 में हुए बम धमाकों के बाद कई लोगों पर शिकंजा कसा गया था। इस दौरान टाडा नियमों के अनुसार उन्हें भी गिरफ्तार किया गया था।
रणवीर ने दिखाईं जया बच्चन के साथ मस्ती की झलकियां
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम @duttsanjay
साल 1999 के बाद उनकी जिंदगी में वापसी का दौरा चला। इस दौरान वह एक बार फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गए। उस साल उनकी फिल्म वास्तव के लिए उन्हें पहला फिल्म फेयर का पुरस्कार मिला। इसके बाद साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के लिए उन्हें काफी सराहना मिली। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी। इसके बाद संजय दत्त ने लगे रहो 'मुन्ना भाई' और 'पीके' जैसे कई फिल्में की।
बच्चों के साथ दिखे रितेश और जेनेलिया, यूजर्स बोले- क्या हुलिया बना रखा है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X