भोजपुरी के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के गाने फैंस को अपना दीवाना बना देते हैं। खेसारी ने बीते वर्षों में दर्शकों का खूब दिल जीता है। खेसारी का अपना सरल अंदाज ही उनकी पहचान है। सोशल मीडिया पर अक्सर खेसारी अपने फैंस की वजह से चर्चा में बने रहते हैं। अब हाल ही में खेसारी और उनके फैन से जुड़ी एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे ऐसा लग रहा है कि लड़की ने फैन होने की सारी सीमाओं को पार कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है।
Bhojpuri: खेसारी लाल की दीवानी है यह नेपाली लड़की, अभिनेता के नाम का टैटू गुदवाकर गले लगाकर खूब रोई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेसारी लाल यादव के फैंस के किस्से तो कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिलते ही हैं, लेकिन यह किस्सा बेहद खास है। दरअसल, हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खेसारी लाल यादव एक महिला को चुप करवाते नजर आ रहे हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव को देख नेपाली महिला फूट-फूटकर रोने लगती है।
Bollywood: फिल्म के सेट पर देर से पहुंचने के लिए मशहूर हैं ये सितारे, लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
बता दें कि महिला खेसारी की फैन है, जिसने खेसारी के नाम का टैटू भी गुदवाया हुआ है। वह महिला काफी रोते हुए कहती हैं, 'मैं आपको कैसे बताऊं कि मैं आपकी कितनी बड़ी फैन हूं। जब मैं आठ साल की थी तब से मैं आपको बहुत पसंद करती हूं। सोचा नहीं था कभी आपसे मिल भी पाऊंगी।' वीडियो में खेसारी उस महिला को 'मेरा बच्चा' कहकर चुप करवाते नजर आ रहे हैं।
Alia Bhatt: आलिया-रणबीर ने किया कटरीना कैफ को नजरअंदाज? यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल
बता दें कि बीते दिनों खेसारी लाल यादव के एक दूसरे फैन का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह अभिनेता की शक्ल का टैटू सीने में गुदवाए नजर आ रहे थे। अपने फैंस की इन दीवानगी को देख खेसारी लाल यादव फूले नहीं समाते हैं। इससे यह पता चलता है कि बॉलीवुड ही नहीं बल्कि भोजपुरी स्टार्स के फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों के लिए कुछ भी कर गुजरने की हिम्मत रखते हैं।