फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: पाखी हेगड़े की आइटम गर्ल बनकर वापसी, बोलीं, पिया पीस दिया जवानी के…

Tue, 20 Dec 2022 08:52 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 20 Dec 2022 08:52 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Pakkhi Hegde returned as item girl from song piya pees diya jawani ke in film industry
पाखी हेगड़े, प्रदीप पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पाखी हेगड़े काफी लंबे समय से भोजपुरी सिनेमा से दूरी बनाई हुई हैं। इन दिनों वह स्टार प्लस के शो 'उडती का नाम रज्जो' में काम कर रही हैं। दो दिन पहले पाखी हेगड़े का भोजपुरी में एक गाना 'पिया पीस दिया जवानी के' रिलीज हुआ तो इस बात की चर्चा होने लगी कि पाखी हेगड़े की वापसी अब भोजपुरी सिनेमा में हो रही है। पाखी हेगड़े का भोजपुरी सिनेमा में जलवा रहा है। मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे कई सितारों के साथ भोजपुरी फिल्में कर चुकी पाखी हेगड़े काफी समय से भोजपुरी फिल्मों से दूरी बनाए रखे हुए हैं। ऐसे में जब उनकी फिल्म का गाना रिलीज हुआ तो पाखी हेगड़े के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।   

Bhojpuri Actress Pakkhi Hegde returned as item girl from song piya pees diya jawani ke in film industry
पाखी हेगड़े, प्रदीप पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पाखी हेगडे ने प्रदीप पांडे 'चिंटू' के साथ भोजपुरी फिल्म 'राउडी रॉकी' में काम किया है। जिसका गाना 'पिया पीस दिया जवानी के' रिलीज हुआ है। इस गाने में पाखी हेगडे और प्रदीप पांडे चिंटू के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बातचीत के दौरान पाखी हेगड़े ने बताया कि  'राउडी रॉकी' में उन्होंने सिर्फ 'पिया पीस दिया जवानी के' गाने पर ही परफॉर्म  किया है। पाखी हेगड़े की माने तो 'राउडी रॉकी' पूरी तरह से साउथ स्टाइल में बनी एक्शन फिल्म है,जो दर्शकों को खास तौर पर पसंद आएगी। इस फिल्म से पहले भी पाखी हेगड़े,प्रदीप पांडे 'चिंटू' के साथ कई फिल्में कर चुकी हैं। 
Anirudh Agarwal: कद-काठी की वजह से बॉलीवुड के सबसे बड़े ‘दरिंदे’ बने ‘सामरी’, देख कांप जाती थी लोगों की रूह

Bhojpuri Actress Pakkhi Hegde returned as item girl from song piya pees diya jawani ke in film industry
पाखी हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काफी लंबे भोजपुरी सिनेमा में वापसी को लेकर पाखी हेगड़े की चर्चा हो रही है। पाखी हेगड़े कहती हैं, 'भोजपुरी फिल्मों के ऑफर तो बहुत आ रहे हैं लेकिन स्टार प्लस के शो उडती का नाम रज्जो की वजह से कोई फिल्म नहीं कर पा रही। 'राउडी रॉकी' में सिर्फ एक ही गाना करना था जिसके लिए समय निकालना आसान रहा मेरे लिए। इस फिल्म को करने की सबसे खास वजह यह भी रही है कि मैं राज कुमार पांडे के निर्देशन में कई फिल्में कर चुकी हूं। वह हमेशा मेरे लिए कुछ खास ही सोचते हैं। हालांकि 'राउडी रॉकी' के वह निर्देशक नहीं हैं, इस फिल्म में उन्होंने संगीत दिया है।
Dheeraj Dhoopar: इस तरह रियल लाइफ 'प्रीता' से टकराए थे 'कुंडली भाग्य' के करण, ऐसी है धीरज धूपर की लव स्टोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri Actress Pakkhi Hegde returned as item girl from song piya pees diya jawani ke in film industry
पाखी हेगड़े, प्रदीप पांडे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा में आमतौर पर देखा गया है कि गायक ही हीरो बने हैं। मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव जैसे भोजपुरी के कई सितारे इसके उदाहरण हैं। लेकिन प्रदीप पांडे 'चिंटू' हीरो बनने के बाद गायक बने हैं। 'राउडी रॉकी' का गीत 'पिया पीस दिया जवानी के' को प्रदीप पांडे 'चिंटू' ने भोजपुरी गायिका इंदू सोनाली के साथ गाया है और इस गीत को सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखा है। प्रदीप पांडे 'चिंटू' इससे पहले भी अपनी फिल्मों के लिए कई गाने गा चुके हैं।  रमना मोगली के निर्देशन में बनी फिल्म 'राउडी रॉकी' 30 दिसंबर 2022 को बिहार के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में प्रदीप पांडे चिंटू के अलावा मणि भट्टाचार्य और सयाजी शिंदे की मुख्य भूमिका है। 
Box Office Report: अवतार 2 की कमाई में दोगुनी से ज्यादा गिरावट, जानें मंडे टेस्ट में बाकी फिल्मों का हाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed