फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: डंबल छोड़ बेलन थामे नजर आईं भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, वीडियो देख फैंस बोले- सर्वगुण संपन्न

Sat, 12 Nov 2022 04:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 12 Nov 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri queen Rani Chatterjee making roti on the set of her film fans calls her sarvagun sampanna
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी की क्वीन रानी चटर्जी अक्सर ही मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती हैं। रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें या वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर रानी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, रानी चटर्जी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोटी बना रही हैं।

Bhojpuri queen Rani Chatterjee making roti on the set of her film fans calls her sarvagun sampanna
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपने सेट पर ही शूटिंग से ब्रेक लेकर रोटी बना रही हैं। पीले रंग की साड़ी में रानी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट के साथ लिखा, 'अजय झा जी ने कहा था, चलो शूटिंग करनी है और देखो क्या करवा रहे हैं। ये सबूत है कि मुझे रोटी बनानी आती है। एक एक्टर को सब आना चाहिए। सेट पर मस्ती बीवी नंबर 1।'

Brahmastra 2: क्या बाहुबली 2 से इंस्पायर्ड होगी अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र 2'? आया देव से जुड़ा बड़ा अपडेट

View this post on Instagram

A post shared by Rani Chatterjee (@ranichatterjeeofficial)

Bhojpuri queen Rani Chatterjee making roti on the set of her film fans calls her sarvagun sampanna
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री के इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपको पहली बार रोटी बनाते हुए देखा है', तो एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, 'मैंने आज तक कितनी रोटी बनाई हैं, किसी ने नहीं पूछा, लेकिन आपका तो वीडियो बन रहा है। आपके मजे हैं दीदी।' इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।'

Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri queen Rani Chatterjee making roti on the set of her film fans calls her sarvagun sampanna
रानी चटर्जी - फोटो : insta

बता दें कि रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। रानी अपनी फिटनेस को लेकर भी काफी सजग रहती हैं और अक्सर वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। मोटापे को लेकर ताने सुनने के बाद रानी ने खुद को फिट करने की ठानी थी और वह अब अपने फैंस को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करती रहती हैं। 

Ayesha Kapoor: 'प्रोड्यूसर ने शो के बदले की थी शादी की मांग', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं टीवी एक्ट्रेस आयशा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed