फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: भोजपुरी के यह गानें यूट्यूब पर मचा चुके हैं धमाल, रिकॉर्डतोड़ व्यूज झटक सबको कर चुके हैं हैरान

Sat, 12 Nov 2022 03:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 12 Nov 2022 03:56 PM IST
विज्ञापन
List Of Bhojpuri Superhit Song which got record views on Youtube khesari lal yadav pawan singh aamrapali dubey
भोजपुरी गानें - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सिनेमा हर दिन नया मुकाम हासिल कर रहा है। आज के समय में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बाद अगर किसी के सबसे ज्यादा फैंस हैं तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री के हैं। इसके अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ-साथ इसके गाने भी रिलीज होते ही धूम मचा देते हैं। भोजपुरी के गाने किसी भी भाषा के गानों से ज्यादा वायरल होते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री के दर्शकों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। भारत ही नहीं विदेश में भी इनको सुनने और देखने वालों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली है, यही वजह है ये गाने आते ही छा जाते हैं। बहुत से भोजपुरी गाने हैं, जिन्हें यूट्यूब पर रिकॉर्डतोड़ व्यूज मिले हैं। आज इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं गानों के बारे में बताने जा रहे हैं।  

List Of Bhojpuri Superhit Song which got record views on Youtube khesari lal yadav pawan singh aamrapali dubey
रात दिया बुताके पिया क्या क्या किया - फोटो : सोशल मीडिया

रात दिया बुताके पिया क्या क्या किया
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के हिट मशीन माने जाने वाले पवन सिंह के गाने का है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना 'रात दिया बुताके पिया क्या क्या किया' लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है। इस गाने को यूट्यूब पर 563 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। चार साल पुराना यह गाना आज भी वायरल गानों की इस लिस्ट में शामिल है। यह सॉन्ग पवन और आम्रपाली की सुपरहिट फिल्म 'सत्या' का है, जिसे आवाज पवन सिंह और इंदू सोनाली ने दी है।

List Of Bhojpuri Superhit Song which got record views on Youtube khesari lal yadav pawan singh aamrapali dubey
छलकत हमरो जवनिया - फोटो : सोशल मीडिया

छलकत हमरो जवनिया
लिस्ट में अगला नंबर भी पवन सिंह के गाने का ही है। पवन सिंह और बोल्ड एक्ट्रेस काजल राघवानी पर फिल्माया गया गाना 'छलकत हमरो जवनिया' यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के वीडियो को अभी तक 462 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
List Of Bhojpuri Superhit Song which got record views on Youtube khesari lal yadav pawan singh aamrapali dubey
हैलो कौन - फोटो : सोशल मीडिया

हैलो कौन
लिस्ट में अलगा नंबर रितेश पांडे और स्नेहा उपाध्याय का भोजपुरी गाना 'हैलो कौन' है। यह भोजपुरी सिनेमा का पहला रैप सॉन्ग भी था। 'हैलो कौन' को अभी तक 914 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह गाना आज भी वायरल होता रहता है, लोगों को इसे सुनना काफी पसंद है।

विज्ञापन
List Of Bhojpuri Superhit Song which got record views on Youtube khesari lal yadav pawan singh aamrapali dubey
तु हंसके बोलेलू ए जान - फोटो : सोशल मीडिया

तु हंसके बोलेलू ए जान
इसके बाद भोजपुरी की तर्ज पर बने एक खोरटा सॉन्ग 'तु हंसके बोलेलू ए जान' का आता है। इस वीडियो को अभी तक 596 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को आवाज अवनीश बाबू ने दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed