अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्री हैं, जो किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अक्षरा का नाम विवादों में भी कई बार आया है और अब पटना पुलिस ने अक्षरा को फरार घोषित कर दिया है। जी हां, अक्षरा सिंह के घर के बाहर फरार वाले पोस्टर लगाए गए हैं। लेकिन इसकी वजह क्या है? आइए आपको पूरा मामला समझाते हैं।
Bhojpuri: क्या फरार हैं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह? घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, यह मामला साल 2021 का है, जब बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने एक पार्टी का आयोजन किया था और यह पार्टी रातभर चली थी। इस पार्टी में कोरोना के दिनों में लगे हुए कई नियमों का उल्लंघन किया गया था। पार्टी में अक्षरा सिंह भी शामिल हुई थीं और उन्होंने भी कई नियमों की धज्जियां उड़ाई थीं, जिसके बाद ही पुलिस ने मुन्ना शुक्ला की इस पार्टी पर एफआईआर दर्ज की और इस कानूनी पचड़े में अक्षरा सिंह भी फंस गई थीं। इतना ही नहीं, एफआईआर होने के बाद वह लगातार फरार चल रही थीं।
यह भी पढ़ें:- Aashika Bhatia: क्या आशिका भाटिया ने छोड़ा ग्लैमरस वर्ल्ड का मोह? 'मोटी-भैंस' कहकर लोगों ने किया था ट्रोल
हालांकि, अब पुलिस अक्षरा सिंह के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानंती वारंट जारी करवा चुकी है। पुलिस की तरफ से यह कदम लगभग दो महीने पहले उठाया गया था, जिसके बाद अब पुलिस ने एक बार फिर अक्षरा सिंह के फरारी के पोस्टर लगवा दिए हैं। इन पोस्टर में अक्षरा को फरार बताया गया है।
यह भी पढ़ें:- Jacqueline Fernandez: कोर्ट में आज होगा जैकलीन की किस्मत का फैसला, क्या मनी लॉर्डिंग केस में जाएंगी जेल?
बता दें कि अक्षरा सिंह ने बाहुबली मुन्ना शुक्ला की इस पार्टी में डांस परफॉर्मेंस दी थी, जो अभिनेत्री को भारी पड़ गई। इस डांस परफॉर्मेंस के बाद ही अक्षरा कानूनी पचड़े में फंस गईं। कुछ समय पहले जौनपुर के 'बदलापुर महोत्सव' में अक्षरा सिंह पर पत्थर फेंके गए थे। इस कार्यक्रम में लोगों ने खूब बवाल किया था।