फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BFA 2023: 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाए' और 'बिटिया छठी माई के' को बेस्ट फिल्म अवार्ड्स, यहां देखिए पूरी सूची

Tue, 24 Jan 2023 10:11 AM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Tue, 24 Jan 2023 10:11 AM IST
विज्ञापन
Bitiya Chhathi Maai Ke Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye win best film awards in Bhojpuri film wards 2023
दुल्हिन वही जो पिया मन भाए, बिटिया छठी माई के - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोरोना की वजह से स्थगित रहे भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स का आयोजन इस साल मुंबई में धूमधाम से हुआ। इस पुरस्कार समारोह में साल 2019 से लेकर साल 2021 तक की फिल्मों को शामिल किया गया और इनमें से 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाए' और 'बिटिया छठी माई के' को बेस्ट फिल्म अवार्ड मिले। मुंबई के अथर्वा कॉलेज में हुए इन फिल्म पुरस्कारों में भोजपुरी सिनेमा के नामी गिरामी सितारों, फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। पिछले 17 साल से आयोजित होते आ रहे इन भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स के अलावा भोजपुरी फिल्म जगत में चार और फिल्म पुरस्कार भी आयोजित होते रहे हैं। इनमें से इंटनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स की चर्चा काफी होती रही है लेकिन इनके आयोजन की अब तक तारीख घोषित नहीं हो सकी है। सबरंग फिल्म अवार्ड्स 20 अप्रैल को होने जा रहे हैं।

Bitiya Chhathi Maai Ke Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye win best film awards in Bhojpuri film wards 2023
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2019 की फिल्मेइस साल के भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स में वितरित किए पुरस्कारों को दो श्रेणियों में बांटा गया। पहले बात करते हैं उन फिल्मों की जो 2019 में रिलीज हुईं और इस पुरस्कार में सम्मान जीतने में सफल रही हैं। फिल्म के नामों के नीचे उन्हें मिले पुरस्कार लिखे हैं।

फिल्म 'बिटिया छठी माई के'

बेस्ट फिल्म - दीपक शाह

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर – स्व. धनंजय मिश्रा

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल - अमित शुक्ला

बेस्ट लिरिक्स - प्यारे लाल यादव

बेस्ट पॉपुलर फिल्म - अभय सिन्हा

इसे भी पढ़ें- Subhash Ghai: 'कालीचरण' से अपनी किस्मत के 'सौदागर' कैसे बने सुभाष घई, जानें क्यों कहा जाता है 'दूसरा शोमैन'

फिल्म 'छलिया'

बेस्ट डायरेक्टर - प्रमोद शास्त्री

बेस्ट एडिटर - गुल मोहम्मद अंसारी

बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड - गौतम सिंह

बेस्ट सिंगर फीमेल - प्रियंका सिंह

Bitiya Chhathi Maai Ke Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye win best film awards in Bhojpuri film wards 2023
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'लागल रहा बताशा'

बेस्ट स्टोरी - मनोज सिंह टाइगर

बेस्ट एक्टर फीमेल - आम्रपाली दुबे

बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू - संजय कुशवाहा

फिल्म 'जय हिंद'

बेस्ट कोरियोग्राफर - संजय कोर्वे

बेस्ट सिंगर मेल - पवन सिंह

बेस्ट स्क्रीनप्ले - फिरोज खान और राकेश त्रिपाठी

बेस्ट पब्लिसिटी डिजाइन - नरसू

फिल्म 'शेर- ए -हिंदुस्तानी'

बेस्ट एक्टर मेल - दिनेश लाल यादव निरहुआ

बेस्ट डायलॉग - मनोज नारायण

फिल्म 'काजल'

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल - माया यादव

बेस्ट डेब्यू मेल - हर्षित मूर्ति

फिल्म 'राज तिलक'

बेस्ट नेगेटिव एक्टर - संजय पांडेय

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर-  हीरा यादव

बेस्ट कॉमेडी - आनंद मोहन

फिल्म 'लल्लू की लैला'

बेस्ट ऑडियो ग्राफर - कृष्णा कुमार विश्वकर्मा

बेस्ट आर्ट डायरेक्शन - मनीष शिरके और नजीर शेख

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर - आर आर प्रिंस

विज्ञापन
विज्ञापन
Bitiya Chhathi Maai Ke Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye win best film awards in Bhojpuri film wards 2023
भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2020 और 21 की फिल्में: कोरोना संक्रमण काल के चलते भोजपुरी फिल्म अवार्ड्स नहीं हो पाए थे। इसीलिए इस साल हुए पुरस्कार समारोहों में साल 2019 से लेकर 2021 तक की फिल्मों को पुरस्कार दिए गए। साल 2019 की फिल्मों के बाद के दोनों साल की फिल्मों को पुरस्कार संयुक्त रूप से दिए गए हैं। नीचे दी गई सूची में पहले फिल्मों के नाम लिखे हैं और फिर उन्हें मिले पुरस्कार।

फिल्म 'बाबुल'

बेस्ट फिल्म सोशल इश्यू -रत्नाकर कुमार

बेस्ट सिनेमैटोग्राफर -जगमिंदर सिंह हुंदल

बेस्ट स्टोरी -अवधेश मिश्रा

बेस्ट जूरी मेंशन अवार्ड -रत्नाकर कुमार

फिल्म 'यह कहानी है लैला मजनू की'

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर -राजकुमार आर पांडेय और प्रमोद गुप्ता

बेस्ट लिरिक्स -स्व. श्याम देहाती

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल -शैलेंद्र श्रीवास्तव

बेस्ट एक्टर -प्रदीप पांडेय चिंटू

फिल्म 'दुल्हिन वही जो पिया मन भाए'

बेस्ट डायरेक्टर - रजनीश मिश्रा

बेस्ट एक्टर फीमेल - काजल राघवानी

बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर फीमेल -मधु शर्मा

बेस्ट फिल्म - अभय सिन्हा

विज्ञापन
Bitiya Chhathi Maai Ke Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye win best film awards in Bhojpuri film wards 2023
फिल्म लिट्टी चोखा - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'मेहंदी लगा के रखना 3'

बेस्ट सिंगर मेल - खेसारी लाल यादव

बेस्ट कोरियोग्राफर - रिकी गुप्ता

बेस्ट डेब्यू फीमेल - सहर अफशा 

फिल्म 'प्यार तो होना ही था'

बेस्ट कॉमेडी - समर्थ चतुर्वेदी

बेस्ट डायलॉग - एसके चौहान

फिल्म 'पवन पुत्र'

बेस्ट कॉमेडी - गुरजंट सिंह

बेस्ट आर्ट डायरेक्शन - शेरा

फिल्म 'लिट्टी चोखा'

बेस्ट स्पेशल सॉन्ग -सभा खान

बेस्ट सिंगर फीमेल - स्वाति शर्मा

फिल्म 'घातक'

बेस्ट एक्शन डायरेक्टर - टीनू वर्मा

फिल्म 'कसम पैदा करने वाले की 2'

बेस्ट नेगेटिव एक्टर - देव सिंह 

फिल्म  'मेरा वतन'

बेस्ट स्क्रीनप्ले -इश्तियाक शेख बंटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed