फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chachi 420: यह अभिनेता धरने जा रहा चतुर चाची का रूप, हॉलीवुड, साउथ और हिंदी में धमाल के बाद अब भोजपुरी कमाल

Wed, 12 Apr 2023 06:33 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Wed, 12 Apr 2023 06:33 PM IST
विज्ञापन
Chachi 420 bhojpuri actor Yash Kumar Mishra nidhi working on film after kamal haasan govinda Robin Williams
यश कुमार मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने रुपहले पर्दे पर चाची का किरदार निभा कर खूब सुर्खियां बटोरीं। अब उनकी फिल्म के नाम से ही भोजपुरी में भी 'चाची 420' फिल्म बन रही है। इसी विषय पर आधरित कमल हासन ने तमिल भाषा में बनी फिल्म 'अववई शनमुगी' में सबसे पहले काम किया था, जो अमेरिकी फिल्म 'मिसेस डाउटफायर' पर आधारित थी। गोविंदा भी इसी विषय पर फिल्म में काम कर चुके हैं।

Chachi 420 bhojpuri actor Yash Kumar Mishra nidhi working on film after kamal haasan govinda Robin Williams
यश कुमार मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

चाची 420 (निर्माणाधीन)

इन दिनों गुजरात के आणंद में भोजपुरी फिल्म 'चाची 420' की शूटिंग चल रही हैं। इस फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के सितारे यश कुमार मिश्रा 'चाची 420' की टाइटल भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण यश कुमार मिश्रा की पत्नी निधि मिश्रा कर रही हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी खुद यश कुमार मिश्रा ने लिखी हैं, पहले यह फिल्म चाची नंबर वन के नाम से बन रही थी और अब इसका नाम चाची 420 कर दिया गया है। यश कुमार मिश्रा की मानें तो इस विषय पर अब तक जितनी भी फिल्में बन चुकी हैं, उससे उनकी फिल्म की कहानी काफी अलग है।

Naseeruddin Shah: हेट स्पीच पर नसीरुद्दीन शाह ने सरकार पर कसा तंज, कहा- चुप्पी का मतलब मौन स्वीकृति होता है
Chachi 420 bhojpuri actor Yash Kumar Mishra nidhi working on film after kamal haasan govinda Robin Williams
आंटी नंबर वन - फोटो : सोशल मीडिया
आंटी नंबर वन (1998)

अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' के बाद गोविंदा की फिल्म 'आंटी नंबर वन' एक मई 1998 को रिलीज हुई थी। कीर्ति कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म गोविंदा ने गोपी और एक महिला महारानी कनक लक्ष्मी की भूमिका निभाई थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास करिश्मा नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में गोविंदा के अलावा रवीना टंडन, हरीश कुमार और कादर खान की मुख्य भूमिकाएं थी।

KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' के इस गाने ने रचा इतिहास, कोरियन सिंगर को पछाड़ इस नंबर पर बनाई जगह
विज्ञापन
विज्ञापन
Chachi 420 bhojpuri actor Yash Kumar Mishra nidhi working on film after kamal haasan govinda Robin Williams
चाची 420 - फोटो : सोशल मीडिया

चाची 420 (1997)

फिल्म 'चाची 420' कमल हासन की ही तमिल फिल्म 'अववई शनमुघी' की हिंदी रीमेक थी जो 19 दिसंबर 1997 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण और निर्देशक खुद कमल हासन ने किया था और महाराष्ट्रीयन चाची के किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया। इस फिल्म में कमल हासन के अलावा तब्बू, अमरीश पुरी, ओम पुरी, जॉनी वॉकर, परेश रावल, राजेंद्रनाथ जुत्शी,आयशा जुल्का की मुख्य भूमिकाएं थी। बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख इस फिल्म में बाल कलाकार के तौर पर नजर आई थी।

Indian Idol 13: इंडियन आइडल के 6 फाइनलिस्ट की हुई चांदी, इस चर्चित ब्रांड ने कंटेस्टेंट्स को दिया यह तोहफा

विज्ञापन
Chachi 420 bhojpuri actor Yash Kumar Mishra nidhi working on film after kamal haasan govinda Robin Williams
अववई शनमुघी - फोटो : सोशल मीडिया

अववई शनमुघी (1996)

तमिल भाषा में बनी फिल्म 'अववई शनमुघी'  10 नवंबर 1996 को रिलीज हुई थी। यह फिल्म अमेरिकी फिल्म 'मिसेज डाउटफायर' पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी  एक तलाकशुदा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी के करीब रहने के लिए नानी के रूप में भेष बदल कर रहता है। के एस रविकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में  कमल हासन, मीना, जेमिनी गणेशन, नागेश, हीरा, मणिवन्नन, की मुख्य भूमिकाएं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed