भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन पर भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हाजिर हो' के निर्माता ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया। 2 फरवरी 1979 को उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले के टंडवा गांव में जन्मे दिनेश लाल यादव निरहुआ की ज्यादातर फिल्में निरहुआ के नाम पर बनी है और सफल रही हैं। चाहे वह 'निरहुआ रिक्शा वाला', 'निरहुआ हिंदुस्तानी', 'निरहुआ चलल लंदन', 'निरहुआ चलल ससुराल' आदि फिल्में हो।
Nirahua Hazir Ho: जन्मदिन पर निरहुआ की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, जन नायक की भूमिका में नजर आए अभिनेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुरी अभिनेता और सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के जन्मदिन पर फिल्म 'निरहुआ हाजिर हो' के निर्माता उमाशंकर प्रसाद ने फिल्म का फर्स्ट लुक लांच किया। फिल्म के फर्स्ट लुक में दिनेश लाल यादव निरहुआ हाथ में फाइल लिए जनता का अभिवादन करते नजर आ रहे है। यह फिल्म एक जन नायक के संघर्ष की कहानी है। बताया जा रहा है दिनेश लाल यादव निरहुआ की जिस तरह की छवि जनता के बीच हैं, उसी छवि को ध्यान में रखकर फिल्म की कहानी लिखी गई है।
Poonam Pandey Death: पूनम पांडे का 32 साल की उम्र में सर्वाइकल कैंसर से निधन, फैंस को अब भी नहीं हो रहा यकीन
भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हाजिर हो' के बारे में दिनेश लाल यादव निरहुआ कहते हैं, 'सबसे पहले फिल्म के निर्माता और निर्देशक का आभार व्यक्त करता हूं कि आज मेरे जन्मदिन पर फिल्म का फर्स्ट लुक लांच किया है। यह फिल्म कहीं ना कहीं जनता और सिस्टम के बीच की कहानी है, जिसमें मेरा किरदार बेहद शानदार है। इस फिल्म का निर्माण बहुत ही भव्यता के साथ किया गया है इसलिए मैं भोजपुरी के तमाम दर्शकों से आग्रह करूंगा कि यह फिल्म जब भी रिलीज हो आप सभी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का लुत्फ उठाएं।'
Poonam Pandey Death: नहीं रहीं बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे, मॉडलिंग के रास्ते बॉलीवुड में ली थी एंट्री
फिल्म का निर्देशन मनोज नारायण ने किया है। वह कहते हैं, 'फिल्म 'निरहुआ हाजिर हो' की कहानी पूरी तरह से दिनेश लाल यादव निरहुआ पर फिट बैठती है। वह जितने जमीन से जुड़े इंसान हैं और उतने ही बेहतरीन कलाकार भी हैं। उनकी यह खूबी उनके अभिनय में भी नजर आती है जो इस फिल्म में दर्शको को देखने को मिलेगा। यह हमारा सौभाग्य है कि उन्होंने समय निकालकर हमारे साथ काम करना स्वीकार किया और आज हम एक अच्छा फिल्म लेकर जल्द ही दर्शकों के समक्ष हाजिर होने वाले हैं।'
Jaya: जब बिटिया ने उठाया श्मशान में मुर्दे जलाने का बीड़ा, पढ़िए क्या कहते हैं दया शंकर इस कहानी के बारे में
भोजपुरी फिल्म 'निरहुआ हाजिर हो' में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ अभिनेत्री प्रियंका रेवाड़ी नजर आएंगी। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और प्रियंका रेवाड़ी के अलावा सुदीक्षा झा, अयाज खान, साहिल शेख, रणजीत सिंह, माही सिंह, अमृत जायसवाल, साजिद खान, पल्लवी कोहली की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के संगीतकार मधुकर आनंद और गीत आशुतोष तिवारी, अमिताभ रंजन, अजय बच्चन, झूलन झील, सत्या सावरकर ने लिखे हैं।
Karma: सिनेमाघरों में दोबारा धमाल मचाएगी 'कर्मा', सुभाष घई ने उत्साह जताते हुए पीवीआर आईनॉक्स को दिया धन्यवाद