फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monalisa: जब पिता का हाथ बंटाने के लिए मोनालिसा ने उठाई थी घर की जिम्मेदारी, करने लगी थीं 120 रुपये की नौकरी!

Mon, 21 Nov 2022 09:19 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 21 Nov 2022 09:19 AM IST
विज्ञापन
monalisa birthday know about bhojpuri actress career and life
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ कई टीवी सीरियल और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने हिंदी, भोजपुरी, मराठी और बंगाली भाषाओं में भी कई फिल्में की हैं। मोनालिसा अपने बोल्ड फोटोज के लिए भी जानी जाती हैं।  तौबा तौबा से धमाल मचाने वाली ये अभिनेत्री भोजपुरी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री हैं। मोनालिसा आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी के लिए भी जानी जाती हैं। तो चलिए जन्मदिन के इस खास मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं।

monalisa birthday know about bhojpuri actress career and life
मोनालिसा - फोटो : Social media

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री एक समय में सबसे ज्यादा महंगी अभिनेत्री मानी जाती थीं। इस समय उन्होंने भले ही बड़े पर्दे को अलविदा कह दिया हो, लेकिन फैंस तो अभी भी अभिनेत्री के हुस्न के दीवाने हैं। 'मनी है तो हनी है', 'भोले शंकर' 'सात सहेलियां समेत' वह हिंदी, बंगाली, तेलुगू, कन्नड़ और उड़िया फिल्मों में भी एक्टिंग का जलवा दिखा चुकी हैं। इसके अलावा वह कई फिल्मों में आइटम नंबर का भी तड़का लगा चुकी हैं।


इसे भी पढ़ें- Helen Birthday: बॉलीवुड की पहली 'आइटम गर्ल' बनकर उभरीं हेलन, अपने दम पर हिट करा देती थीं फिल्में
 
monalisa birthday know about bhojpuri actress career and life
मोनालिसा - फोटो : इंस्टाग्राम

मोनालिसा का नाम पहले अंतरा बिस्वास था, शायद ये बात बहुत ही कम लोग जानते होंगे। ब्राह्मण परिवार में पैदा हुईं मोनालिसा को महज 15 वर्ष की आयु में कोलकाता के एक होटल में 120 रुपये प्रतिदिन के पगार पर नौकरी करनी पड़ी थी। दरअसल मोनालिसा के पिता को बिजनेस में काफी नुकसान हुआ था। घर की आर्थिक तंगी मोनालिसा से देखी नहीं गई और उन्होंने परिवार का हाथ बंटाने की ठानी। बस घर की इसी जिम्मेदारी को मन में रखे मोनालिसा ने एक होटल में काम करना शुरू कर दिया था। वहां उनको 120 रुपये मिलते थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि उन्होंने 120 रुपये में काम किया, लेकिन मोनालिसा ने कभी इसकी पुष्टि नहीं की। उन्होंने बताया कि पहली नौकरी में उन्हें 3750 रुपये मिले थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
monalisa birthday know about bhojpuri actress career and life
मोनालिसा - फोटो : Instagram

करियर की बात करें तो मोनालिसा ने 1997 में हिंदी फिल्म 'जयते' में काम किया था लेकिन मोनालिसा को पहचान भोजपुरी फिल्म 'कहां जईबा राजा नजरिया लड़ाईके' से मिली। मोनालिसा ने अपनी फिल्मों से बहुत नाम कमाया, लेकिन उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा भी हो चुका है, जिसकी वजह से अभिनेत्री रातों रात चर्चा का विषय बन गई थीं। दरअसल, मोनोलिसा को लेकर ये बात फैल गई थी कि वह एक बूढ़े आदमी को डेट कर रही हैं। इसके बाद तो मोनोलिसा रातों रात लाइमलाइट में आ गई थीं। हालांकि बाद में मोनालिसा ने खुद इन सभी खबरों को अफवाह का नाम देकर खारिज कर दिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed